Curd Chilli Recipe: खाने में लगाएं स्वाद का तड़का, चावल के साथ बनाएं दही मिर्ची; यहां देखें रेसिपी
गर्मियों के मौसम में क्या खाएं यह समझ ही नहीं आता है? इसी वजह से घर में क्या नया बनाया जाए इसको लेकर अक्सर हम कंफ्यूज्ड रहते हैं, ताकि कुछ हल्का और टेस्टी बना सकें, लेकिन इसके बाद भी हमें दाल चावल ही समझ आते हैं। इस बार आप घर पर बनाएं टेस्टी और यमी दही मिर्ची। इसे खाने के बाद आपका पेट भी ठंडा रहेगा और यह खाने में भी अच्छा लगेगा। इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर चटोरी रजनी ने इस रेसिपी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए आपको भी इसे बताते हैं।

दही मिर्ची बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन में दही वाली मिर्चे जो आपको बाजार में मिल जाएंगी। इसे एक पैन में हल्का सा तेल डालकर भून लें।
इसके बाद इसे एक प्लेट में निकालकर इसे ठंडा कर लें।
इसमें डालने के लिए बारीक प्याज को काटें।
इसके बाद आपको टमाटर और धनिया को भी बारीक काटना है।
जब मिर्च हल्की ठंडी हो जाए तो इसे अच्छे से क्रश कर लें।
फिर इसमें प्याज डालें। इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर को ऐड करें।
अब इसमें दही को मिक्स करें।
स्वाद को बढ़ाने के लिए धनिया डालें।
हल्का सा नमक और सभी चीजों को अच्छे मिक्स करें।
इसके बाद इसे सर्व करें।
दही मिर्ची को सर्व कैसे करें?
इसे सर्व करने के लिए आपको चावल को बनाने है।
आप इसके लिए सिंपल राइस को बनाएं और इसके साथ इस दही मिर्ची को सर्व करें।
इसे खाने के बाद आपका पेट भी भर जाएगा और आप कुछ ठंडा खा पाएंगी।
इसे आप मिट्टी के बर्तन या थाली में सर्व कर सकती हैं।

इस तरह से आप घर पर दही मिर्ची बनाएं और इसे गर्मियों में खाएं। इससे आपको कुछ चटपटा खाने को मिल जाएगा। साथ ही आपको बार-बार बोरिंग दाल चावल खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी रेसिपी सिंपल है इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। साथ ही घरवालों को भी सर्व कर सकती हैं।

