Cooking Hacks: अब गैस पर भी बनेंगी चूल्हे जैसी स्वादिष्ट रोटियां, बस बनाते समय फॉलो करें ये आसान तरीके

m
WhatsApp Channel Join Now

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि चूल्हे की रोटी मिल जाए तो बस मजा आ जाए ! कभी सोचा है आखिर ऐसा क्यों बोला जाता है। दरअसल, चूल्हे पर बनी रोटियां काफी हल्की और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं। आज के मॉडर्न युग में चूल्हों की जगह गैस स्टोव ने ले ली है, लेकिन गैस पर बनी इन रोटियों में चूल्हे जैसा स्वाद नहीं आता है। आज भी गांव में बहुत सी जगहों पर चूल्हे पर ही खाना बनता है। इसमें से आने वाली सौंधी-सौंधी खुशबू दिल और दिमाग पर कब्जा कर लेती है। यदि आप भी गांव वाली मिट्टी के चूल्हे और उपलों पर सिकी हुई रोटियों को खाने के लिए ललचाते हैं तो आज हम आपको इस लेख में कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप गैस पर भी चूल्हे जैसी रोटियों का मजा ले सकती हैं। आइए जानें करने का तरीका।
पहला तरीका

इसके लिए आपको सबसे पहले आटे की लोई लेनी है। फिर आपको चकले और बेलन पर देसी घी लगाना है। इसके बाद आप रोटी को गोल आकार में बेलना शुरू करें। यदि आटा चिपक रहा हो तो आप दोबारा भी घी लगा सकती हैं। अच्छी तरह गोल बेलकर इसको सेकें। नीचे उतारकर घी लगाएं और सर्व करें। एकदम चूल्हे जैसा स्वाद आएगा।
दूसरा तरीका

how to make culha roti on gas

इसके लिए आपको थोड़ा पतला आटा माडना है और इसके बाद आपको हाथों पर पानी लगाते हुए इसको गोल रोटी के आकार में फैलाते जाना है। अब आप इसको तवे पर डालकर सेंक लें। गैस पर फुलाकर घी लगाएं। आपकी रोटी तैयार है।
तीसरा तरीका

mitti tawa

आजकल बाजारों में मिट्टी के तवे काफी बिक रहे हैं। ऐसे में आप यदि इन मिट्टी के तवे पर रोटी बनाएंगे तो इसमें से एकदम चूल्हे जैसा सौंधा स्वाद आएगा और सिकाई भी अच्छी होगी। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।आप इनमें से किसी भी तरीके को फॉलो करके गैस पर भी एकदम चूल्हे जैसी रोटी बना सकती हैं। एक बार इनमें से किसी ट्रिक को ट्राई करके जरूर देखिएगा।

Share this story

News Hub