Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्र‍ि में रख रही हैं 9 द‍िनों का व्रत, तो अलग-अलग तरीकों से बनाएं साबूदाना की ये र‍ेस‍िपी

WhatsApp Channel Join Now

 चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि साल में चार बार मनाई जाती है। हालांकि, लोग सिर्फ चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं। बाकी के दो गुप्त नवरात्रि होते हैं। इस पूरे नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही उपवास भी रखते हैं। इन 9 दिनों तक भक्तों को फलाहार ही करना होता है। हर बार वही लोग आलू, साबूदाना या फल और दही खाते हैं। साबूदाने की बात करें तो आमतौर पर लोग दो तीन तरह से ही इसे बना लेते हैं। ऐसे में अगर आप 9 दिनों का व्रत रख रही हैं तो हम आपको 9 तरह के साबूदाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे आप एक-एक करके रोजाना व्रत में बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

sabudana recipe (1)
साबूदाने की खिचड़ी

साबूदाने की खिचड़ी लगभग सभी लोग बनाते हैं। ये सबसे आसान और फेमस रेसिपी है। इसमें भीगे हुए साबूदाने में मूंगफली, उबले आलू, टमाटर, हरी मिर्च और व्रत में खाए जाने वाले मसाले डालकर बनाया जाता है। अगर आप इसे खा लेंगी तो पेट भी भर जाएगा और एनर्जी भी बनी रहेगी।

sabudana recipe (2)

साबूदाना वड़ा

बीते कुछ सालों में साबूदाना वड़ा काफी ज्यादा फेमस हो गया है। अगर आप चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाना चाहती हैं तो साबूदाना वड़ा बना सकती हैं। इसमें भी वहीं सामग्रियां जाएंगी जो साबूदाने की खिचड़ी में इस्तेमाल होती हैं। इन सबको मैश करके वड़े का शेप देकर डीप फ्राई या शैलो फ्राई करना होता है। इसे आप चटनी या चाय दोनों के साथ खा सकती हैं।

sabudana recipe (3)

साबूदाना खीर

अगर आपको मीठा खाना पसंद होता है तो आप नवरात्रि व्रत में साबूदाने की खीर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामान नहीं चाहिए होगा। बस दूध, भीगा हुआ साबूदाना, इलायची, ड्राई फ्रूट्स और चीनी डालकर बना सकती हैं। अगर आप थोड़ा रिच फ्लेवर देना चाहती हैं तो इसमें खोया भी ऐड कर सकती हैं।

sabudana recipe (5)
साबूदाना थालीपीठ

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो साबूदाने की थालीपीठ भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको साबूदाने में उबले हुए आलू और कुछ बेसिक मसाले, नमक डालकर मिलाना होता है। इसे बनाने के लिए आप बटरपेपर का इस्तेमाल करें और तवे पर सेककर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

sabudana recipe (4)
साबूदाने के लड्डू

इसे भी एकदम साबूदाने की खीर की तरह ही बनाया जाता है। बस भीगे हुए साबूदाने को पेस्ट बनाकर यूज करना होता है। इसे तब तक पकाया जाता है जब तक ये लड्डू बनने वाली कंसिस्टेंसी में न आ जाए। 

sabudana recipe (7)

साबूदाने की टिक्की

अगर आपको वड़ा साफी पसंद आया तो आप भी उसी तरह साबूदाने की टिक्की बना सकती हैं। जो सामग्री आपने वड़े के लिए यूज की थी, उसी तरह इसे भी बनाना है। जब आप इसे बाहर निकालें तो इसके ऊपर फेंटी हुई दही, काली मिर्च और काला नमक पाउडर डाल दें। ऊपर से हरा धनिया और अनार के दाने डालकर गार्निश कर दें।

sabudana recipe (6)

साबूदाना उपमा

अगर आपको साउथ इंडियन डिशेज पसंद आती हैं तो आप साबूदाने का उपमा भी बना सकती हैं। इसमें आपको साबूदाने को ड्राई रोस्ट करके फाइन पाउडर बना लेना है। अब इसमें मूंगफली, कढ़ी पत्ता, गाजर और जो सब्जियां व्रत में खाई जाती हैं, उन्हें मिलाकर उपमा बनाना है।

sabudana recipe (8)

साबूदाने की बर्फी

इसे भी एकदम साबूदाने के लड्डू जैसे ही बनाना है। बस आखिरी एक घी से ग्रीस किए हुए प्लेट में इसे फैला देना है। जब ये सेट हो जाए तो इसे बर्फी का शेप देकर काट लें और सर्व करें।

sabudana recipe (9)
साबूदाने की पूड़ी

जैसा हमने आपको ऊपर थालीपीठ की रेसिपी बताई है। ये मिलता जुलता उसी तरह से बनेगा। बस इसमें आपको साबूदाने को ड्राई रोस्ट करके एकदम महीन पीस लेना है। अब उबले और मैश किए हुए आलू में साबूदाना को कुछ मसालों और नमक के साथ मिक्स करें। इसे बटर पेपर पर बेल लें और तेल में डीप फ्राई कर लें। साबूदाने की पूड़ी बनकर तैयार है। आप इसे आलू की सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।

Share this story