Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए बनाए बिना लहसुन और प्याज के छोले की सब्जी, जानिए आसान विधि

WhatsApp Channel Join Now

नवरात्रि में अष्टमी के दिन छोटी छोटी कन्याओं को कन्या भोजन के लिए बुलाया जाता है. ऐसे में इस दिन बनने वाले छोले को प्याज-लहसुन के बिना बनाना होता है. पर क्या आप जानते हैं कि बिना लहसुन- प्याज के भी छोले की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है. तो चलिए जानते हैं कन्या पूजन के लिए फटाफट से सात्विक छोले की रेसिपी.

नवरात्रि में बिना प्याज-लहसुन के छोले कैसे बनाएं? इस रेसिपी से आएगा बिल्कुल  हलवाई जैसा स्वाद | Chole Recipe Without Onion Garlic for Navratri 2025 |  Jansatta
सामग्री

काबुली चना -1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
टमाटर -2(प्यूरी बना लें)
अदरक -1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च -2(बारीक कटी)
तेल या घी-2–3 टेबलस्पून
जीरा-1 छोटा चम्मच
हींग-1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
हल्दी-1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
गरम मसाला-1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर-1 छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
हरा धनिया (गार्निश के लिए)

छोले बनाने की आसान रेसिपी,घर के मसालों से कुकर में बनाये छोले मसाला|Chole  Masala|Panjabi Chole/Chole

विधि

1- सबसे पहले भिगोए हुए चनों को कुकर में नमक और पानी डालकर 4–5 सीटी तक उबाल लें.कड़ाही में तेल या घी गरम करें. उसमें जीरा डालें, फिर हींग डालें.


2-अब कद्दूकस किया अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे से पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.

3-अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालकर 1–2 मिनट भूनें.उबले हुए चने (थोड़ा पानी सहित) डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.

4-गरम मसाला और अमचूर डालकर 5–10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें.इन सात्विक छोले को पूरी, हलवा और सूजी के हलवे के साथ कन्याओं को खिलायें.

Share this story