काले अंगूरों का जूस : होता है इतना स्वादिष्ट और सेहतमंद की कर सकते हैं डेली डाइट में शामिल 

m
WhatsApp Channel Join Now

मौसम चाहे जो हो स्वस्थ रहने के लिए ताजे वेजिटेबल और फ्रूट जूस को डाइट में शामिल करना समझदारी माना जाता है। आम तौर पर लोग मौसंबी, संतरा, लीची, अनार के जूस का सेवन तो करते हैं, लेकिन इस बार आप घर पर काले अंगूरों (ब्लैक ग्रेप्स) का जूस जरूर ट्राई करें। यह जूस हल्का खट्टा और काफी टेस्टी होता है। इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह बड़े लोगों के साथ बच्चों को भी पसंद आएगा। इसमें सबका दिल जीतने की क्षमता है। अन्य जूस की जैसे ये भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। गर्मी का मौसम जारी है, ऐसे में इसके लिए अब और देर करने के बजाय फटाफट तैयार कर लें। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से बना पाएंगे।

सामग्री 

1 कप काले अंगूर
स्वादानुसार चीनी
आवश्यकतानुसार पानी
1 बाउल बर्फ का पानी

black grapes juice,black grapes juice daily diet,black grapes juice tasty,black grapes juice healthy,black grapes juice delicious,black grapes juice ingredients,black grapes juice recipe,black grapes juice children
विधि

सबसे पहले चीनी के साथ पानी उबालें और इसमें अंगूर डालें। यह तब तक उबालें जब तक कि अंगूर की स्किन न उतर जाए। इसके बाद पानी निकालकर इसे अलग रखें।उबले हुए अंगूर को तुरंत बर्फ के पानी में डालें ताकि यह रंग में बरकरार रहे। अंगूर को डी-स्किन करें और स्किन को एक तरफ रखें। फ्रिज में कम से कम एक घंटे के लिए पल्प को ठंडा करें।अब कम से कम 15 मिनट के लिए मध्यम आंच पर अलग रखी गई अंगूर की स्किन को अंगूर के पानी में उबाल लें। पानी को छानकर फ्रिज में तब तक ठंडा करें जब तक जूस चिल्ड न हो जाए। अब पल्प और जूस को मिलाकर सर्व करें।

Share this story

News Hub