Apple Almond Shake Recipe: व्रत में लस्सी की जगह ट्राई करें यह टेस्टी और क्रीमी ड्रिंक


 
m
WhatsApp Channel Join Now

नवरात्रि या व्रत के दौरान ज्‍यादातर लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए लिक्विड लेना पसंद करते हैं, लेकिन लस्‍सी या जूस पीकर 2-3 दिन के अंदर ही बोरियत होने लगती है। अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली ड्रिंक पीना चाहती हैं, तो एप्पल-आलमंड शेक बेस्ट ऑप्शन है। इसे पीने से पेट भी भरेगा और एनर्जी भी मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी सामग्री और विधि के बारे में।

apple almond shake for navratri

विधि 
सबसे पहले बादाम को 4 से 6 घंटे के लिए पानी में अच्छी तरह भिगो दें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए, फिर उसका छिलका उतारकर साफ पानी से अच्छे से धो लें।इसके बाद एक ब्लेंडर में एक सेब काटकर डालें, बादाम मिल्क, भीगे हुए बादाम और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डालें ताकि फ्लेवर अच्छा आए।अब इन सभी चीजों को तब तक ब्लेंड करें जब तक यह मिक्सचर एकदम स्मूद, क्रीमी और गाढ़ा शेक जैसा न हो जाए।जब शेक तैयार हो जाए, तो उसमें चिया सीड्स डालें और एक बार हल्का सा चला लें ताकि बीज पूरे शेक में मिक्स हो जाएं।आखिर में शेक को गिलास में निकालें और 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, जिससे चिया सीड्स फूल जाएंगी और शेक ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा।बस फिर आपका टेस्टी और हेल्दी एप्पल-आलमंड शेक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें।एप्पल-आलमंड शेक में फाइबर, प्रोटीन और हेल्‍दी फैट मौजूद होता है। इसे व्रत में पीने शरीर में कमजोरी का अहसास नहीं होता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं-

सेब में फाइबर होता है जो पेट को देर तक भरा रखता है।
बादाम और चिया सीड्स प्रोटीन और हेल्दी फैट देते हैं जिससे व्रत में कमजोरी नहीं लगती।
दालचीनी पाचन को ठीक रखती है।
खजूर से नेचुरल मिठास आ जाती है, चीनी की जरूरत नहीं पड़ती।

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6525 Articles

Share this story