Almond Sweets For Holi 2026: होली पर बादाम से बनाएं ये 3 स्‍वीट्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान; अभी से सेव कर लें रेस‍िपी

WhatsApp Channel Join Now

होली का त्‍योहार नजदीक आ रहा है। होली में लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, रंग-गुलाल लगाते हैं और सारे ग‍िले-श‍िकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस दौरान सभी घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गुज‍िया, रसगुल्‍ला के साथ-साथ कुछ नमकीन स्‍नैक्‍स भी जरूर बनाए जाते हैं। अगर आप भी होली पर वही पुरानी रेस‍िपी बना-बनाकर बोर हो गई हैं, तो हम आपके ल‍िए कुछ स्‍पेशल रेस‍िपी लेकर आए हैं।हम आपको बादाम से बनने वाले 3 तरह के स्‍वीट्स के बारे में बता रहे हैं, ज‍िससे आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे। खास बात तो ये है क‍ि इन्‍हें बनाना भी बहुत आसान है। आइए इन स्‍वीट्स के बारे में जानते हैं-

badam sweets (1)

बादाम की बर्फी 

बादाम की बर्फी बनाने के ल‍िए बादाम को रातभर के ल‍िए भ‍िगोकर रख दें। सुबह इसके छ‍िलके उतारकर दूध डालकर बादाम को म‍िक्‍सी में पीसकर एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार कर लें। अब एक पैन में घी डालकर इस पेस्‍ट को डालें और जरूरत अनुसार दूध म‍िलाएं और अपनी पसंद की ड्राई फ्रूट्ए एड करें। अब इसे तब तक भूनें जब तक घी अलग न हो जाए। इसके बाद चीनी डालें और इसे मेल्‍ट होने दें। जब ये पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाए तो एक गर्तन को ग्रीस करें और उसमें बादाम का ये हलवा फैला दें। जब ये सेट हो जाए तो इसे बर्फी के शेप में काट लें।

badam sweets (2)

बादाम का हलवा 

अगर आप होली पर मेहमानों को कुछ गरमा-गरम सर्व करना चाहती हैं तो आप बादाम का हलवा भी बना सकती हैं। इसे भी बनाने के लि‍ए आप बादाम को कुछ समय के ल‍िए भ‍िगो दें। अब छ‍िलके उतारकर बादाम को पीस लें। अब एक पैन में घी डालकर प‍िसे हुए बादाम को भून लें। इसके बाद दूध और अपनी पसंद कर ड्राई फ्रूट्स म‍िलाएं। जब दूध पूरी तरह ये एब्‍जॉर्ब हो जाए तो चीृनी म‍िलाएं और एक चम्‍मच केसर वाला दूध एड करें। थोड़ा इलायची पाउडर भी डालें और म‍िला लें। बादाम का हलवा तैयार है।

Dark Chocolate Almond Bites - Food with Feeling

बादाम चॉकलेट बाइट्स 

बादाम चॉकलेट बाइट्स भी होली के ल‍िए बेस्‍ट स्‍वीट्स हो सकती है। इसे बनाने में भी आपको ज्‍यादा मेहनत नहीं लगेगी। इसके ल‍िए आप सबसे पहले बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब चॉकलेट को डबल बॉयलर से मेल्‍ट कर लें। इसके बाद पिघली हुई चॉकलेट में कटे हुए बादाम को मिला दें। इसके बाद छोटे-छोटे हिस्से ट्रे पर डालें। इसके बाद इसे फ्रिज में कम से कम आधे घंटे के ल‍िए रख दें। थोड़ी ही देर में ये सेट हो जाएगा। आपके टेस्टी चॉकलेट बाइट्स तैयार है।

Share this story