Winter Cough: क्या बलगम वाली खांसी में Vitamin-C फायदेमंद है? जानें सच

WhatsApp Channel Join Now

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, जिनमें बलगम वाली खांसी सबसे आम है। गले में भारीपन, छाती में जकड़न और लगातार जमा हुआ कफ, ये सभी मिलकर दिन को थका देने वाला और रात को बेचैन बना देते हैं। ऐसे समय में लोग अक्सर खाने-पीने को लेकर सावधान हो जाते हैं, खासकर विटामिन-C को लेकर। कई लोगों का मानना है कि खट्टे फलों या विटामिन-C युक्त चीजों का सेवन कफ बढ़ा सकता है, इसलिए इन्हें तुरंत डाइट से हटा देते हैं।क्या सच में विटामिन-C बलगम वाली खांसी में नुकसान पहुंचाता है या यह सिर्फ एक भ्रम है? आइये जानते हैं कफ और विटामिन-C का रिश्ता आखिर है क्या और कब यह लाभदायक साबित होता है।यदि आप भी सर्दियों में खांसी, जकड़न और बलगम से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि विटामिन C लेना चाहिए या नहीं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आपकी यह दुविधा पूरी तरह दूर हो जाएगी।

are citrus fruits good for cough with mucus

खांसी में कैसे मदद करता है विटामिन-C?

विटामिन-सी बलगम वाली खांसी सीधे तौर पर तो कफ को नहीं मिटाता, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से यह शरीर की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करके उपचार की प्रक्रिया को तेज करता है।

इम्‍यूनिटी को मजबूत करना- विटामिन-सी शरीर की इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाता है। यह श्वेत रक्त कोशिकाओं (White Blood Cells) की संख्या को बढ़ाता है, जो इंफेक्‍शन से लड़ती हैं, जिससे खांसी-जुकाम से जल्दी राहत मिलती है।
सूजन कम करना- विटामिन-सी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण गले की सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं, जिससे बलगम के कारण होने वाली जलन कम होती है।
नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम की अवधि और गंभीरता कम हो सकती है, हालांकि इसे कोई जादुई इलाज नहीं मानना चाहिए।

विटामिन-C युक्‍त सुपरफूड्स

बलगम की समस्या में इन विटामिन-C युक्त फूड्स का सेवन संतुलित मात्रा में करना फायदेमंद होता है।

खट्टे फल- संतरा, नींबू, और कीवी जैसी चीजें इम्यूनिटी बढ़ाती हैं।
आंवला- विटामिन-सी का सबसे अच्‍छा प्राकृतिक स्रोत है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट का पावरहाउस कहलाता है।
स्ट्रॉबेरी और अनानास- अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो बलगम को पतला करने और इसे बाहर निकालने में सहायक माना गया है।

best foods to eat during phlegm cough

बचने योग्य फल और जरूरी सावधानी

गले में जलन- ध्यान दें, कुछ लोगों को खट्टे फल से गले में जलन या एसिडिटी बढ़ सकती है। ऐसे में इन फलों का सेवन सावधानी से करना चाहिए।
ठंडा और मीठा- अधिक मात्रा में ठंडे या शक्करयुक्त फलों से बचना चाहिए।
कफ बढ़ाना- ज्‍यादा ठंडे फल खाने से बलगम की मात्रा को बढ़ा सकता है, इसलिए फलों को सामान्य तापमान पर ही खाएं।
बलगम वाली खांसी में विटामिन-C युक्त फलों की संतुलित मात्रा फायदेमंद है, लेकिन हमेशा अपने शरीर की सहनशीलता को ध्यान में रखें। यदि खांसी बनी रहती है या गंभीर है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Share this story