लू लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, दूसरा वाला दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

m
WhatsApp Channel Join Now

अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने शबाब पर है। उत्तर भारत में गर्म हवा के थपेड़े भी चलने लगे हैं। इससे न सिर्फ गर्मी लगती है, बल्कि सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी हो सकती है। इसमें सबसे आम है लू लगना । अक्सर हम इसे हलके में लेते हैं,लेकिन जरा सी लापरवाही बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। लू लगने पर अक्सर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। इनमें से अगर ये 5 लक्षण लक्षण नजर आए तो समझ जाएं कि आप लू की चपेट में हैं। इसमें एक लक्षण तो ऐसा है, जिसे देखने के बाद आपको डॉक्टर से मिलना ही मिलना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में 

लू लगने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण

LOO SIGN AND SYMPTOMS

लू लगने पर हमारे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इसके कारण आपको उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि आप जो कुछ भी खाते हैं, वो तुरंत ही वॉमिट हो जाता है।
लू लगने पर बुखार भी होता है। अगर आपके शरीर का तापमान 103 डिग्री से नीचे नहीं आता है, तो यह बहुत ही गंभीर लक्षण माना जाता है। इस स्थिति में शरीर अपनी गर्मी को नियंत्रित करने की क्षमता खो देता है। इससे दिमाग को भी नुकसान होता है। इसमें तुरंत डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए।

गर्मी के मौसम में अक्सर पसीना आता है, लेकिन जब लू लगता है, तो पसीना आना बंद हो जाता है। हीट स्ट्रोक के चलते शरीर की कूलिंग मैकेनिज्म फेल हो जाती है।
लू लगने पर शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इसके कारण आपको चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है। पानी की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकता है।
इससे हार्ट से जुड़ी दिक्कत पैदा हो सकती है, जैसे हार्ट बीट का बढ़ना और बीपी का बढ़ना भी शामिल है।
कैसे करें बचाव


दोपहर में बाहर न निकलें।
सिर ढककर रखें। खूब पानी पिएं।
हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
तला भुना ना खाएं

 

Share this story