डेंगू से रिकवरी के बाद शरीर में होती हैं ये 4 समस्याएं, महीनों तक रह-रहकर होता इन अंगों में दर्द

b
WhatsApp Channel Join Now

इन दिनों देश में डेंगू का प्रकोप है। पंजाब में इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में जान लें कि एक बार डेंगू होने के बाद आपको क्या-क्या हो सकता है। दरअसल, ये एक ऐसी बीमारी है जो कि मच्छरों के द्वारा होती है और तेजी से फैलती है। ये हमारे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का नुकसान करती है और फिर प्लेटलेट्स में कमी लाती है। लेकिन, असली दिक्कत तो तब शुरू होती है जब आप डेंगू से ठीक हो जाते हैं।डेंगू से ठीक हो जाने के बाद आपके शरीर में कई सारी समस्याएं होती हैं। इसके पीछे दो कारण होते हैं। पहला कि डेंगू आपके बोन मेरो को प्रभावित करता है और फिर ये शरीर में कई कमियों को पैदा करता जो आपको इस बीमारी से ठीक होने के बाद साइड इफेक्ट्स के रूप में नजर आते हैं।

डेंगू के बाद होती हैं ये 4 समस्याएं

b

एलोपेसिया
डेंगू के बाद आपको एलोपेसिया हो सकता है। इसका मतलब ये है कि आपके बाल तेजी से झड़ सकते हैं और फिर आप गंजेपन के शिकार हो सकते हैं। ये असल में शरीर में तमाम न्यूट्रीएंट्स की कमी की वजह से हो सकता है जिससे बाल जड़ों से कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। 

b

जोड़ों में दर्द 
डेंगू के बाद लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, डेंगू के बुखार का सबसे ज्यादा असर आपके बोन मेरो पर होता है जो कि हड्डियों की सेहत से भी जुड़ा हुआ है। इसके अलावा तमाम विटामिन और खनिजों का नुकसान भी जोड़ों में दर्द का कारण बन जाता है। 

b

मांसपेशियों में दर्द 
मांसपेशियों में दर्द का एक बड़ा कारण डेंगू हो सकता है। ऐसा इसलिए कि मांसपेशियां डेंगू के दौरान कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में इनमें रह-रहकर अकड़न होती है और दर्द होता है। इसके अलावा डेंगू के बाद लोग लंबे समय तक अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस कर सकते हैं। 

b

 वजन कम होना और थकान
वजन कम होना और थकान डेंगू के कुछ गंभीर लक्षणों में से एक हो सकता है। डेंगू का बुखार आपके शरीर को पूरी तरह से कमजोर कर देता है क्योंकि शरीर में प्लेटलेट्स की कमी रहती है। ऐसे में आपका वजन तेजी से कम हो सकता है जिसके पीछे कोई खास वजह नहीं होती। इसके बाद आपको लंबे समय तक के लिए कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। तो, डेंगू के बाद ये तमाम चीजें हो तो डॉक्टर से बात करें और अपना पूरा इलाज करवाएं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story