इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सहजन का सेवन, फायदा नहीं पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान 

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों के मौसम में बाजार में कई तरह की सब्जियां आती हैं जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. इनका सेवन लोग खूब करते हैं ताकि इसके सेवन के लाभ उठा सकें. ऐसी ही एक और सब्जी है सहजन जो गर्मियों में खूब आती है और देखने को मिलती है. सहजन को प्रोटीन का भंडार कहा जाता है. इसका सेवन कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होता है. लेकिन वहीं कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है. आइए जानते हैं किन लोगों को सहजन खाने से परहेज करना चाहिए. 

इन 4 लोगों के लिए जहर से कम नहीं सहजन ! भूलकर भी न करें सेवन, वरना मुसीबत  में फंस जाएंगे - News18 हिंदी

इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सहजन 

बता दें कि जिस तरह से हर फल और सब्जी में कुछ गुण और कुछ अवगुण पाए जाते हैं. उसी तरह के सहजन में भी कुछ अवगुण होते हैं. जिस वजह से कुछ बीमारियों में इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है.

प्रेगनेंट महिलाएं

प्रेगमेंट महिलाओं को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए. दरअसल इसकी तासीर गर्म होती है. इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से नुकसान हो सकता है. इसके साथ ही जिन महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग की समस्या होती है, उन्हें भी इसे ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए.

लो बीपी

जिन लोगों को लो बीपी की समस्या होती है उनको भी सहजन खाने से परहेज करना चाहिए. दरअसल हाई ब्लड प्रेशर में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है. ये हाई बीपी को तेजी से नीचे करने में मदद करता है. इसलिए लो बीपी की समस्या वाले लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए.

इन 4 लोगों के लिए जहर से कम नहीं सहजन ! भूलकर भी न करें सेवन, वरना मुसीबत  में फंस जाएंगे - News18 हिंदी

गैस्ट्रिक और अल्सर

जिन लोगों को गैस और अल्सर जैसी समस्या होती है उनको भी इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए. 

ब्रेस्ट फीडिंग

बच्चे को जन्म देने के बाद भी इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए. इसके साथ ही अगर कोई महिला ब्रेस्ट फीडिंग करा रही है तो उसको भी इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए. 

Share this story