रोजमर्रा के ये 4 काम कमजोर कर सकती हैं महिलाओं की पेल्विक मांसपेशियां, बच्चेदानी खिसकने का ज्यादा होता है डर

n
WhatsApp Channel Join Now

महिलाओं के शरीर का पेल्विक हिस्सा उनके जीवन के कई कॉम्प्लेक्स कामों में अलग से भूमिका निभाता है। इस हिस्से को आप शरीर के निचले अंगों का घर समझ सकते हैं जहां ये मांसपेशियां गर्भाशय, मूत्राशय और बॉवेल  को थामे हुए एक प्रकार का सहारा देती हैं। यानी कि ये मांसपेशियां इन अंगों को शरीर के हिस्से में बांधने और इनकी कुशनिंग का काम करती है। लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ और कुछ स्थितियां जैसे कि प्रेगनेंसी और मेनोपॉज में ये मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं और ये अंग अपनी जगह से खिसकने लगते हैं या फिर कहें कि शरीर में एक छींक से भी आपका पेशाब लीक हो सकता है। साथ ही ये बच्चेदानी खिसकने का खतरा भी बढ़ाता है। पर इन चीजों को छोड़ भी दिया जाए तो कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से आपकी पेल्विक मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।

पेल्विक मसल्स कमजोर होने का क्या कारण है

b

भारी वजन उठाना
पेल्विक मसल्स के कमजोर होने के पीछे एक कारण है महिलाओं द्वारा भारी वजन उठाना। जैसे कि पानी से भरी भारी बाल्टी। बड़े और भारी डिब्बे जिसका वजन 10 या 15 किलो से ज्यादा हो। इसके अलावा घर के वो तमाम काम जिसे करने में आपके शरीर को अपनी पूरी जान लगाने पड़े तो ये आपके पेल्विक हिस्से को कमजोर कर सकती है। 

n

तेज गति वाली एक्सरसाइज करना
महिलाओं को तेज गति वाली एक्सरसाइज खास कर वेट लिफ्टिंग जैसे इंटेंस एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए। अगर आप कर भी रही हैं तो आपको इसे लगातार करने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपकी मांसपेशियों की कमजोर कर सकती हैं और फिर ये बच्चेदानी खिसकने का कारण बन सकता है। 

b
सीढ़ियों पर बार-बार चढ़ने जैसे कठोर मूवमेंट्स
सीढ़ियों पर बार-बार चढ़ने और उतरने जैसे कठोर मूवमेंट्स भी पेल्विक मसल्स को कमजोर कर सकती हैं। ये चीज अक्सर उन महिलाओं के साथ होती है जो कि घर के कामों को तेज गति से करती हैं और इस दौरान इस बात का ध्यान नहीं देंती कि इसका आपके ब्लैडर के हिस्से पर क्या असर हो रहा है। 

n

हाई हील्स पहनना
हाई हील्स पहनना या कहें रेगुलर पहनना आपके पेल्विक हिस्से की मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, 4 इंच से अधिक ऊंची एड़ी वाले चप्पलों को पहनना, विशेष रूप से स्टिलेटोस, पीठ के लिए हानिकारक हैं और इसका सीधा प्रेशर पेल्विक फ्लोर पर आता है। इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और फिर आप कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story