पराठा, कुल्चा और नान: किसमें होती है कितनी कैलोरी? खाने से पहले जान लें

WhatsApp Channel Join Now

हम सभी जब भी बाहर खाने का प्‍लान बनाते हैं, तो ज्‍यादातर लोग मेन कोर्स में नान, कुल्‍चा या पराठे ऑर्डर करना ही पसंद करते हैं। रेस्‍टोरेंट में म‍िलने वाली सब्‍ज‍ियों के साथ इनका स्‍वाद इतना जबरदस्‍त लगता है क‍ि कई बार हम ओवरईट‍िंग कर जाते हैं, लेक‍िन अगर आप वजन कम करने की कोश‍िश कर रही हैं, फि‍ट रहना चाहती हैं या फ‍िर डाइट पर आपका ज्‍यादा फोकस रहता है तो आपको इनकी कैलोरी के बारे में भी जान लेना चाह‍िए।

अक्‍सर लोगों को लगता है क‍ि सभी तरह की रोट‍ियों में लगभग एक ही जैसी कैलोरी ही हाेती है, लेक‍िन ऐसा नहीं है। ज‍िस तरह इन्‍हें बनाने का तरीका अलग होता है, उसी तरह इनकी कैलोरी भी अलग होती है। कुछ रोट‍ियां ब‍िना ऑयल के बनती हैं, जबक‍ि कुछ में ऑयल, घी, मक्‍खन सब कुछ इस्‍तेमाल होता है। इसील‍िए हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि क‍िसमें क‍ितनी कैलोरी होती है। आइए जानते हैं-

calories in indian breads (1)

सबसे लाइट मानी जाती है रोटी

हमारे घरों में जो रोजाना रोटी बनती है वो सबसे लाइट होती है। इसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है। इसमें आपके पास ऑप्‍शन रहता है घी ऊपर से लगाएं या नहीं। इसल‍िए एक रोटी में करीब 70 से 90 कैलोरी हो सकती है।

तंदूरी रोटी खाने में तो स्वादिष्ट होती है, लेकिन क्या यह आपकी सेहत के लिए भी  सही है? जानिए क्या है सच्चाई | Effect of Tasty Tandoori Roti on Health in  Hindi -

तंदूरी रोटी भी है अच्छा ऑप्‍शन

रेस्टोरेंट में मिलने वाली तंदूरी रोटी में भी कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे तंदूर में पकाया जाता है और इसमें ज्यादा तेल या मक्खन नहीं डाला जाता है, क्‍योंक‍ि ये पूरी तरह से ऑप्‍शनल होता है। एक तंदूरी रोटी में लगभग 110 से 140 कैलोरी हो सकती है।

रोज खा-खाकर बोर हो गए आलू-पनीर पराठे? ट्राई करें मल्टीग्रेन पराठा, स्वाद के  साथ मिलेगा भरपूर पोषण, जानिए रेसिपी - News18 हिंदी

पराठा स्वादिष्ट जरूर, लेकिन कैलोरी भी ज्यादा

पराठा तो हर क‍िसी को खाना पसंद होता है। चाहे आलू का पराठा हो या सादा पराठा, इसे घी या बटर में ही बनाया जाता है, इसलिए इसकी कैलोरी बढ़ जाती है। एक नॉर्मल पराठे में लगभग 220 से 320 कैलोरी हो सकती है। अगर उसमें स्टफिंग और ज्यादा घी हो, तो कैलोरी और बढ़ सकती है।

Kulcha Recipe

कुल्चा भी कम कैलोरी वाला नहीं

अगर आपको लगता है कि‍ कुलचे को तंदूर में पकाया जाता है, इसल‍िए इसमें कम कैलोरी होगी, तो ऐसा ब‍िल्‍कुल नहीं है। कुल्‍चा मैदे से बनता है और कई बार इसमें आलू और पनीर की स्‍टफ‍िंग की जाती है। इससे इसकी कैलोरी बढ़ जाती है। एक नॉर्मल कुल्चे में आमतौर पर 220 से 300 कैलोरी तक हो सकती है। स्टफ्ड कुल्चे में कैलोरी की मात्रा और ज्यादा हो सकती है।

The Great - तन्दूर की रोटियां . .... उत्तर भारत की मुस्लिम दावतों का ज़रूरी  हिस्सा हैं ये तंदूरी रोटियां, जिन्हें नान रोटी भी कहा जाता है.... .... "नान  ...
नान में होती है ज्यादा कैलोरी

नान रेस्टोरेंट की सबसे ज्‍यादा ऑर्डर की जाने वाली ब्रेड है। इसे भी मैदे से बनाया जाता है और तंदूर में पकाया जाता है। एक नान में लगभग 280 से 320 कैलोरी हो सकती है। अगर आप बटर नान खाती हैं, तो कैलोरी और बढ़ जाती है।

calories in indian breads (3)

बटर नान होता है सबसे हैवी

बटर नान पर ऊपर से मक्खन लगाया जाता है, जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, लेकिन इसके साथ कैलोरी भी बढ़ जाती है। एक बटर नान में करीब 300 से 380 कैलोरी तक हो सकती है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो इसे खाना समझदारी नहीं होगी।


मिस्सी रोटी और भाकरी का भी जानें

मिस्सी रोटी में बेसन और गेहूं का आटा दोनों ही इस्तेमाल होता है। इसमें लगभग 220 से 320 कैलोरी हो सकती है। वहीं ज्वार, बाजरा या और बाकी मोटे अनाज से बनने वाली भाकरी में करीब 120 से 180 कैलोरी तक हो सकती है।

तो अगर आपका मकसद कम कैलोरी खाना है और फ‍िटनेस पर ज्‍यादा फोकस है तो आप नॉर्मल रोटी और तंदूरी रोटी खा सकती हैं। वहीं अगर आप स्वाद के लिए पराठा, कुल्चा या नान खाना चाहती हैं, तो इसे ल‍िम‍िट में ही खाएं।

Share this story