कलौंजी या काले तिल: कौन सा बीज आपकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है? जानिए

WhatsApp Channel Join Now

अक्‍सर हम लोग कलौंजी और काले तिल को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं, क्‍योंकि दोनों का रंग काला होता है और आकार भी काफी छोटा होता है। इन्‍हें कई महिलाएं एक ही चीज समझकर इस्‍तेमाल कर लेती हैं, लेकिन सच यह है कि दोनों पूरी तरह अलग बीज हैं। इनके स्‍वाद, खुशबू, पोषक तत्‍व और शरीर पर पर होने वाले असर भी अलग होते हैं।कलौंजी का स्वाद थोड़ा कड़वा और तेज होता है, लेकिन काले तिल हल्के नटी और सौम्य स्वाद वाले होते हैं। दोनों का इस्तेमाल भारतीय रसोई में अलग-अलग तरीकों से किया जाता है और दोनों के अपने खास हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं।अगर आप सही जानकारी के बिना इनका सेवन कर रही हैं, तो अब इनके बीच का फर्क समझने की जरूरत है। सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये दोनों आपकी डाइट को ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।

kalonji seeds for health
कलौंजी क्या होती है?

कलौंजी को Nigella Seeds भी कहा जाता है। आयुर्वेद और पारंपरिक घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। इसका स्वाद हल्का तीखा और कड़वा होता है, इसलिए इसे कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। 

कलौंजी के फायदे

इम्यूनिटी मजबूत कर सकती है।
डाइजेस्टिव सिस्‍टम को बेहतर रखती है।
शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है।
हार्मोनल बैलेंस बनाए रखती है।
पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देती है।
शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है।
वजन कंट्रोल करने में मददगार होती है।
कलौंजी का इस्तेमाल कैसे करें?

कलौंजी का इस्‍तेमाल गुनगुने पानी के साथ किया जा सकता है।
आप इसे शहद में मिलाकर ले सकती हैं।
सब्जी और पराठों में डालकर खा सकती हैं।
अचार में इस्तेमाल किया जा सकता है।
सलाद या दाल में हल्की मात्रा में मिलाकर खाया जा सकता है।

black sesame seeds for health

काले तिल क्या होते हैं?

काले तिल पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। इनका स्वाद हल्का नटी होता है और ये खाने में स्वाद बढ़ाते हैं। इनका इस्‍तेमाल सर्दियों में तिल के लड्डू और मिठाइयों में खूब किया जाता है।

काले तिल के फायदे

कैल्शियम से भरपूर होने के कारण हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।
शरीर को एनर्जी देने में सहायक हो सकते हैं।
आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं।
हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
शरीर को अंदर से पोषण देते हैं।
काले तिल का सेवन कैसे करें?

आप काले तिल के लड्डू बनाकर खा सकती हैं।
इसका सेवन चटनी में मिलाकर किया जा सकता है।
सलाद और स्मूदी में डालकर खाएं।
रोस्ट करके टॉपिंग की तरह खाएं।
दही या ओट्स के साथ मिलाकर खाए जा सकते हैं।
कलौंजी या काले तिल: कौन ज्‍यादा फायदेमंद है?

दोनों ही चीजें अपने-अपने तरीके से शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। कलौंजी औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है और काले तिल पोषण और एनर्जी देने के लिए फेमस हैं। इसलिए इन्हें जरूरत और शरीर की कंडीशन के अनुसार सही मात्रा में सेवन करना बेहतर माना जाता है।

Share this story