Health Tips: क्या आप भी रात में खाते हैं ये फल, तो सेहत पर पड़ सकता है भारी

m
WhatsApp Channel Join Now

फलों को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी डेली डाइट में फल शामिल करने की सलाह दी जाती है। कई लोग डिनर करने के बाद फल खाते हैं। क्या आप जानते हैं, रात में कुछ फल खाने से सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें, रात में इन फलों को क्यों परहेज करना चाहिए।

रात के समय इन फलों का सेवन आपकी सेहत और जेब दोनों पर पड़ सकता है भारी,  जानें क्या है खाने का सही समय? - India TV Hindi

केला
पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसे रात में खाते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात के समय इसे खाने से बॉडी का तापमान बढ़ सकता है और पचने में भी समय लगता है। जिससे आपको सोने में परेशानी हो सकती है।

सेब
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामनि और मिनरल्स आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं, लेकिन रात में आपको सेब नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी हो सकती है।

these 2 fruits to avoid in rainy season, it can be harmful for health,avoid  this Worst Fruits For Rainy Season-बरसात में भूलकर भी न खाएं 3 फल,सेहत पर  ज़हर की तरह करते

संतरा और अंगूर
ये फल फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। रात में आप इन फलों को खाते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैसे भी रात में खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए।

चीकू
चीकू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से थकान दूर होती है। यह आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इस फल को रात में खाते हैं, तो इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। चीकू में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे रात में खाने से परहेज करना चाहिए।

दोपहर 2 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए फल? इस समय खाने से मिलेंगे अधिक फायदे -  Best Time to Eat Fruit The best and worst time to eat fruits Should you

तरबूज
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो आपके शरीर को हाइड्रेट करता है। यह शुगर से भी भरपूर होता है। वहीं आप इसे रात में खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

 

Share this story