गर्मियों में रोज 1 चम्मच मगज खाने से महिलाओं को मिल सकते हैं कई फायदे

WhatsApp Channel Join Now

क्‍या आपको वो दिन याद हैं, जब गर्मियों में घर में खरबूजा आता था और हमारी दादी इसके बीजों को फेंकने के बजाय धोकर धूप में सुखाती करती थीं? सूखने के बाद वह इन्‍हें खाने के लिए देती थीं, लेकिन आजकल ज्यादातर लोग इन बीजों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मगज कहलाने वाले खरबूजे के बीज महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन छोटे बीजों में पोषक तत्‍व नेचुरली मौजूद होते हैं। रोज 1 चम्‍मच खरबूजे के बीज खाने से महिलाओं की सेहत पर क्‍या असर होता है? इनके बारे में जानते हैं।

मैग्नीशियम का अच्‍छा स्रोत

एक्‍सपर्ट के अनुसार, भारत में कई महिलाओं में मैग्नीशियम की कमी देखी जाती है। इस कमी से नींद में बार-बार जागना, चिंता, मसल्‍स क्रैम्‍प्‍स और थकान जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। खरबूजे के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो शरीर और मन दोनों को रिलैक्स कर सक

benefits of eating one spoon magaz for mood swingsते हैं।

हार्मोन बैलेंस में होते हैं मददगार

जिंक की कमी से पीसीओएस, मुंहासे और बाल झड़ने जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। मगज के बीजों में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो हार्मोन प्रोडक्‍शन, स्किन रिपेयर और इम्‍यूनिटी के लिए जरूरी माना जाता है।

सूजन होती है कम

खरबूजे के बीजों में कुकुर्बिटासिन मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम कर सकते हैं। यह पेट, त्वचा और जोड़ों की समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं।

नींद और मूड को करता है बेहतर

खरबूजे के बीजों में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है। इसका इस्‍तेमाल शरीर सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने के लिए करता है, जो मूड और नींद को बेहतर बनाते हैं।

benefits of eating one spoon magaz  for sleep
गर्मियों में शरीर को देता है ठंडक

खरबूजे के बीजों की तासीर ठंडी होती है। ये शरीर की गर्मी कम करने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं।

मगज कैसे खाएं?

आज रोजाना 1 बड़ा चम्‍मच खरबूजे के बीज खा सकती हैं।
इन्हें भूनकर स्नैक की तरह, स्मूदी, सलाद या ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खाया जा सकता है।
ये आसानी से किराना स्टोर पर मिल जाते हैं।
आप चाहें तो खरबूजे से बीजों को निकालकर अच्‍छी तरह से धोकर और सूखाकर भी खा सकती हैं।
ये छोटे बीज सेहत को कई फायदे दे सकते हैं। इसलिए, अगली बार खरबूजे के बीज फेंकने से पहले इनके फायदों को जरूर याद रखें। अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्‍या है, तो इन बीजों को खाने से पहले एक्‍सपर्ट से सलाह जरूर करें।

Share this story