सर्दियों में खाएं ये तीन तरह के साग, सेहत को मिलेगा फायदा

m
WhatsApp Channel Join Now

सर्दियों के मौसम में सेहत को लेकर काफी चिंता बनी रहती है, इस वजह से हम इस मौसम में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिससे स्वाद भी मिल जाए और सेहत को भी फायदा पहुंचे, तो साग का सेवन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सर्दियों में खाए जाने वाले तीन ऐसे प्रमुख साग के बारे में बताएंगे जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस बारे में जानते है।

सर्दियों में खाएं ये साग

How To Grow Bathua Saag At Home In Hindi

बथुआ का साग: इसे वाइल्ड स्पिनेच के नाम से जाना जाता है। इसमें विटामिन ए होता है जो आंखों को फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और विटामिन के भी होता है जो हड्डियों को फायदा पहुंचाता है।

Benefits of Methi Saag : सर्दियों में खूब खाएं मेथी का साग, कई भयंकर रोग  भाग जाएगा दूर - Benefits of Methi Saag : Eat plenty of methi saag in  winter, many

मेथी का साग: मेथी का साग भी बहुत ही चाव से खाया जाता है। इसमे आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है जो डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन डी होता है जो हड्डियों के लिए जरूरी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी है जो इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करते हैं।

Expert Tips: Sarson Ka Saag Health Benefits in Hindi | sarson ka saag  health benefits by expert in hindi | HerZindagi

सरसों का साग: सरसों का साग और मक्की दी रोटी के बिना तो सर्दी अधूरी मानी जाती है। बता दें की सरसों का साग स्वाद के साथ सेहत को फायदा भी पहुंचाता है। इसमें कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज होते हैं। यह विटामिन ए और सी का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा इसका फाइबर गुण डाइजेशन को अच्छा बनाता है और वजन को भी नियंत्रित कर सकता है। वहीं सरसों का साग ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

Share this story