कीवी को छीलकर खाएं या बिना छीले? जानें सही तरीका, ऐसे खाएंगे तो मिलेगा दोगुना फायदा

m
WhatsApp Channel Join Now

कीवी फ्रूट खट्टे-मीठे और रसीले स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह फल न केवल स्वाद बढ़ाने के लिए बल्कि स्वास्थ्य लाभ के लिए भी लोकप्रिय है। स्मूदी, आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री जैसी डिशेज़ का स्वाद बढ़ाने के लिए कीवी का उपयोग किया जाता है। सलाद या जूस के रूप में भी इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हालांकि, कीवी को खाने को लेकर अक्सर एक सवाल सामने आता है: कीवी को छिलके के साथ खाना चाहिए या बिना छिलके? आइए, इस फल को खाने का सही तरीका और इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा करते हैं।

कीवी को कैसे खाएं?

आप कीवी को छिलके के साथ या बिना छिलके, किसी भी तरीके से खा सकते हैं। लेकिन अगर आप इससे डबल हेल्थ बेनिफिट्स पाना चाहते हैं, तो इसे छिलके के साथ खाना सबसे अच्छा है। कीवी का छिलका हेयरी टेक्सचर का होता है, जिससे लोग इसे छीलकर खाना पसंद करते हैं। हालांकि, इस छिलके में फाइबर और पोषक तत्व भरपूर होते हैं। यदि छिलके के हेयरी हिस्से को हल्के हाथों से छील दिया जाए, तो इसे आराम से खाया जा सकता है। छिलके के साथ खाने के लिए इसे पतले स्लाइस में काट लें और इसका स्वाद लें।

कीवी खाने के फायदे

m

इम्यूनिटी को करें मजबूत : कीवी में भरपूर विटामिन सी होता है, जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

m

दिल को रखें स्वस्थ : कीवी में मौजूद फाइबर और पोटेशियम हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हृदय रोगों का खतरा कम करता है।

m

खून बढ़ाने में सहायक : कीवी में आयरन और फोलिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। यह प्रेगनेंसी के दौरान और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए भी लाभकारी है।

m

पाचन तंत्र को रखें स्वस्थ: कीवी में फाइबर और एक्टिनिडिन कंपाउंड होता है, जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। यह आंतों की सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

m

त्वचा में लाए निखार : कीवी का विटामिन ई त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है और डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है।

m
कीवी को अपने डाइट में शामिल करें

कीवी एक सुपरफूड है, जिसे अपनी डाइट में किसी भी रूप में शामिल किया जा सकता है। चाहे आप इसे फल के रूप में खाएं, जूस बनाएं या सलाद में मिलाएं, यह हर तरह से फायदेमंद है। नियमित रूप से कीवी का सेवन करके आप अपनी सेहत को न केवल बेहतर बना सकते हैं, बल्कि इसे लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

Share this story