Ear Infection: गर्मियों में कान के इंफेक्‍शन का खतरा क्यों बढ़ता है? जानें कारण और बचाव के उपाय

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों में कान से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। खासतौर पर कान में खुजली, दर्द, भारीपन, पानी भरने जैसा एहसास और इंफेक्‍शन की समस्‍याएं आम हो जाती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह गर्मी, नमी, ज्यादा पसीना और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी मानी जाती हैं। गर्म वातावरण में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे कान का बाहरी हिस्सा आसानी से संक्रमित हो सकता है। 

स्विमिंग से बढ़ता है कान में इंफेक्‍शन का खतरा

स्विमिंग के दौरान कान में पानी चले जाना भी इंफेक्‍शन का बड़ा कारण बनता है। कई बार पूल का पानी पूरी तरह साफ नहीं होता, जिसमें मौजूद बैक्टीरिया कान के अंदर जाकर इंफेक्‍शन पैदा कर सकते हैं। जब पानी लंबे समय तक कान में फंसा रहता है, तब कान के अंदर नमी बनी रहती है और इससे ''स्विमर्स ईयर''(इसे मेडिकल भाषा में 'ओटाइटिस एक्सटर्ना' कहते हैं। यह इंफेक्‍शन ईयर कैनाल को प्रभावित करता है।) जैसी समस्या हो सकती है। इसमें कान में दर्द, सूजन और सुनने में परेशानी होने लगती है।

ear infections increase during summer
पसीना भी बढ़ाता है कान में इंफेक्‍शन

गर्मियों में ज्यादा पसीना आना भी कानों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पसीने और धूल के कारण कान के आसपास गंदगी जमा होने लगती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने का मौका मिलता है। अगर व्यक्ति बार-बार कान खुजाता है या ईयरबड्स और हेडफोन लंबे समय तक इस्तेमाल करता है, तो इंफेक्‍शन का खतरा और बढ़ जाता है।

कई लोग कान साफ करने के लिए कॉटन बड्स या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जो कान की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे छोटे-छोटे घाव बन जाते हैं और इंफेक्‍शन आसानी से फैल सकता है। कान में मौजूद वैक्स प्राकृतिक सुरक्षा का काम करता है, इसलिए इसे बार-बार हटाना भी सही नहीं माना जाता।

why ear infections increase
गर्मियों में कान को सुरक्षित रखने के टिप्‍स

गर्मियों में कानों को सुरक्षित रखने के लिए स्विमिंग के बाद कानों को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।
गीले कानों को लंबे समय तक न छोड़ें और जरूरत पड़ने पर साफ तौलिये या ड्रायर की हल्की हवा का इस्तेमाल करें।
बहुत ज्यादा पसीना आने पर कान और इसके आसपास की सफाई बनाए रखें।
साथ ही तेज आवाज में ईयरफोन का इस्तेमाल कम करें।
कान में कोई भी नुकीली चीज डालने से बचें।

Share this story