नवरात्रि में व्रत के दौरान खान पान से जुड़ी ये गलतियां जरूर करते हैं लोग, इनसे ऐसे बचें

WhatsApp Channel Join Now

नवरात्रि का पावन पर्व साल में दो बार बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ व्रत रखते हैं और अपने शरीर व मन को शुद्ध करने का प्रयास करते हैं. व्रत को सिर्फ धार्मिक आस्था से ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से भी जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि सही तरीके से किया गया उपवास शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन तंत्र को आराम देने और मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करता है. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग व्रत के दौरान खान-पान से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनके स्वास्थ्य पर उल्टा असर डाल सकती हैं.19 मार्च से चेत्र नवरात्रों की शुरुआत हो रही है. 9 दिन भक्त व्रत रखेंगे. लेकिन अगर व्रत के दौरान खान-पान में संतुलन न रखा जाए, तो कमजोरी, गैस, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको उन आम गलतियों के बारे में बताएंगे, जो लोग अक्सर व्रत के दौरान करते हैं, और साथ ही जानेंगे कि इनसे कैसे बचा जा सकता है.

Vastu Eating Rules
लंबे समय तक खाली पेट रहना
व्रत में गिनी-चुनी चीजें ही खाई जाती हैं. लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं तो व्रत में पूरा दिन बिना कुछ खाए ही बिता देते हैं. इससे कमजोरी, चक्कर और एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं. इससे बचने के लिए आपको हर 2-3 घंटे में मखाना, हल्का व्रत वाला स्नैक या फिर फल खाते रहना चाहिए. इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है.

ज्यादा तला-भुना खाना
व्रत में शरीर को हैवी खाने की आदत नहीं होती है. लेकिन फिर भी कुछ लोग इस दौरान कुट्टू के आटे या फिर सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, पकौड़े और चिप्स जैसी चीजें खा लेते हैं. ये सीधा पाचन पर असर डालते हैं और डाइजेशन को बिगाड़ देते हैं. इससे बचने के लिए तली हुई चीजों के बजाए उबली, रोस्ट या फिर स्टीम की हुई हल्की चीजें खाएं. आप चाहें तो आलू और दही खाकर भी अपना पेट भर सकते हैं.

पानी कम पीना
व्रत के दौरान कुछ लोग पानी पीना तक भूल जाते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और थकान हो सकती है, खासकर अगर आप पूरे दिन उपवास कर रहे हैं. इसलिए व्रत में खासतौर पर पानी की मात्रा कम न होने दें. पानी के अलावी नींबू पानी और नारियल पानी का भी सेवन करें.

मीठा और हाई कैलोरी फूड ज्यादा लेना
व्रत में लोग मिठाई, शक्कर वाली चाय या ज्यादा शक्कर वाले फलों का सेवन बढ़ा देते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है. ऐसे में व्रत के दौरान इन चीजों को अवॉयड करना चाहिए. इसके बजाए आप नेचुरल शुगर वाले फल खाएं और शक्कर का सेवन सीमित रखें.

एक बार में ज्यादा खाना (ओवरईटिंग)
व्रत खोलते समय कई लोग एक ही बार में बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिससे पाचन बिगड़ सकता है. इसलिए हो सके तो ओवरइटिंग से बचें. व्रत खोलते समय हल्का और बैलेंस फूड लें और धीरे-धीरे खाएं.

Share this story