खाने से पहले पिएं ये Lemon Shot, पेट रहेगा हल्का और सिर रहेगा शांत

WhatsApp Channel Join Now

कई बार सिरदर्द की वजह सिर्फ तनाव नहीं, बल्कि डाइजेशन में गड़बड़ी, गैस और ब्लोटिंग भी हो सकती है। आयुर्वेद में पेट और ब्रेन के कनेक्शन को महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में यह आसान Ayurvedic Lemon Shot डाइजेशन को सपोर्ट करने और सिरदर्द को कम कर सकता है। 

लेमन शॉट रेसिपी के लिए सामग्री

नींबू का रस- आधा चम्‍मच
काला नमक- 1 चुटकी
हींग- 1 चुटकी
काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
इन सभी चीजों को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर खाने से पहले पिएं।

लेमन शॉट के फायदे

डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार होता है।
गैस और ब्लोटिंग कम करने में सहायक हो सकता है।
पेट से जुड़े सिरदर्द ट्रिगर्स को शांत करता है।
शरीर को हल्का और एक्टिव महसूस कराता है।
ब्लोटिंग से होने वाले सिरदर्द में कैसे मदद करती हैं ये चीजें?

कई बार खराब डाइजेशन, गैस और ब्लोटिंग की वजह से सिर भारी लगता है और सिरदर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में यह लेमन शॉट डाइजेशन को सपोर्ट करके राहत दे सकता है।

नींबू का रस- नींबू पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। इससे खाना बेहतर तरीके से पचता है और पेट में भारीपन कम हो सकता है।
काला नमक- इसमें मौजूद मिनरल्स गैस और अपच से राहत दिलाते हैं। यह ब्‍लोटिंग की समस्या को कम कर सकता है।
हींग- हींग को आयुर्वेद में गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आंतों में गैस बनने की समस्या को कम करता है।
काली मिर्च पाउडर- काली मिर्च डाइजेशन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है। इससे पेट हल्का महसूस हो सकता है।

जब ब्लोटिंग और गैस कम होती है, तब इससे जुड़े सिरदर्द और भारीपन में भी राहत महसूस हो सकती है।

अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, बहुत तेज है या माइग्रेन की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यह घरेलू उपाय सिर्फ हल्की डाइजेशन संबंधी परेशानी में सहायक हो सकता है।अगर आपको एसिडिटी, पेट में अल्सर, एलर्जी या पेट की कोई गंभीर समस्या है, तो इस ड्रिंक का सेवन करने से बचें। किसी भी हेल्थ कंडीशन में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share this story