सर्दियों में बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके हाथ-पैर? जान लीजिए कारण

WhatsApp Channel Join Now

सर्दियों में हाथ-पैरों का ठंडा होना नॉर्मल है। लेकिन, क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कुछ लोगों के हाथ-पैर बहत अधिक ठंडे रहते हैं। कई बार सर्दी कम होने पर भी उनके हाथ-पैर बर्फ जैसे ठंडे होते हैं और गिरते पारे के बीच तो यह दिक्कत और बढ़ जाती है। सर्दियों में शरीर का ठंडा कहना लाजमी है और हम खुद को गर्माहट देने के लिए, गर्म कपड़े और रजाई का सहारा लेते हैं। यह बिल्कुल नॉर्मल है पर अगर आपके हाथ-पैर बहुत अधिक ठंडे रहते हैं, शरीर गर्म होने के बाद भी हथेलियां और पैर के तलवे बर्फ जैसे ठंडे होते हैं, तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, शरीर में किन न्यूट्रिशन्स की कमी के कारण ऐसा हो सकता है, इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से बात की और इसे समझने की कोशिश की। चलिए, आपको बताते हैं कि सर्दियों में हाथ-पैरों के बर्फ जैसे ठंडे होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

m
सर्दियों में इन कारणों से बर्फ जैसे ठंडे हो सकते हैं हाथ-पैर 

एक्सपर्ट का कहना है कि जब पारा बहुत अधिक गिरता है, तो हाथ-पैरों की उंगलियों और पंजों तक सही लेवल में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और इसके कारण, हथेली और पंजे ठंडे रहने लगते हैं।
अगर आपके शरीर में खून की कमी है यानी आपको एनीमिया है, तो आपको यह दिक्कत ज्यादा महसूस हो सकती है।
अगर पूरा शरीर गर्म होने के बाद भी हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
डायबिटीज के पेशेंट्स को भी यह दिक्कत हो सकती है।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने के कारण भी आपके हाथ-पैर सर्दियों में ज्यादा ठंडे रह सकते हैं।
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो भी सर्दियों में पैर ज्यादा ठंडे रहते हैं।
अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटी कम है, तो भी सर्दियों में हाथ-पैर अधिक ठंडे रहते हैं। सर्दी में फिजिकल एक्टिविटी से शरीर में गर्मी आती है और इससे हाथ-पैर भी गर्म होते हैं।
खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण भी हाथ-पैर अधिक ठंडे रहते हैं। शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी भी इसकी वजह हो सकती है।
अगर आपके हाथ-पैर भी बहुत अधिक ठंडे रहते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। 

Share this story