कहीं आप भी 'हार्टबर्न' को तो नहीं समझ रहे हैं 'हार्ट अटैक' ? समझें दोनों में अंतर

b
WhatsApp Channel Join Now

आज कल दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में सुनना आम हो गया है। ह्रदय घात के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर साल हजारों लोग इसके चलते अपनी जान गवां देते हैं। पहले दिल से जुड़ी परेशानियां वयस्कों में देखने को मिलती थी, लेकिन आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियों की कोई उम्र नहीं रह गई है। कई बार लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि सीने में जलन कहीं हार्ट अटैक का खतरा तो नहीं है, हालांकि ऐसा नहीं है। ये हार्ट बर्न भी हो सकता है। आइए ‘हार्टबर्न’ और ‘हार्ट अटैक’ के बीच अंतर जानते हैं। 

m

हार्टबर्न क्या होता है?
सबसे पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर हार्टबर्न क्या होता है। वैसे तो सीने में जनल उल्टे सीधे खानपान के चलते भी हो सकती है, लेकिन कई बार ये गंभीर परेशानियों की तरफ इशारा करती है। हार्टबर्न की समस्या में गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) की वजह से होती है। जब पेट में एसिड फैलने लगता है तब जीईआरडी तब बढ़ता है। आसान भाषा में कहें तो पेट में अपच होने पर एसिड फैलने की वजह से यह एसिड फूड पाइप में भी आ जाता है। इसकी वजह से आपको सीने में जलन और दर्द जैसी परेशानियां होती हैं। 

mहार्ट अटैक क्या है?
हार्ट अटैक व्यक्ति को तब आता है जब दिल तक खून नहीं पहुंचता है। जब दिल की मांसपेशियों को सही मात्रा में खून नहीं मिल पाता है तो हार्ट अटैक की समस्या होती है। इसकी वजह से हार्ट की मांसपेशियों को गंभीर नुकसान पहुंचता है और शरीर के अन्य अंगों तक ब्लड सप्लाई प्रभावित होती है, कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने पर इंसान की जान तक चली जाती है। 

m

हार्टबर्न और हार्ट अटैक में क्या अंतर होता है?
हार्टबर्न की समस्या में सीने के ऊपरी भाग या छाती के बीच में दर्द और जलन होती है। वहीं हार्ट अटैक में छाती के बीचोंबीच और बाईं तरफ तेज दर्द महसूस होता है। 

हार्टबर्न से जुड़ी परेशानियां फूड पाइप और सीने तक ही सीमित रहती हैं। वहीं हार्ट अटैक में दर्द आसपास के अंगों में भी फैल सकता है।

हार्टबर्न में जलन कुछ देर के लिए रहती है वहीं हार्ट अटैक की वजह से होने वाला दर्द काफी देर तक बना रहता है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर इंसान की मौत हो सकती है। 

हार्टबर्न में दर्द के अलावा मुंह में एसिड का खट्टा स्वाद और डकार आने की समस्या होती है, लेकिन हार्ट अटैक का दर्द बहुत भयानक होता है। सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने की समस्या होती है। 

हार्ट अटैक आने पर बहुत तेज दर्द के साथ हार्ट को निचोड़ने वाला दर्द होता है। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story