कम उम्र में हो रहा है घुटनों में दर्द ? हो सकते हैं ये कारण

घुटनों का दर्द आजकल आम हो चुका है। यह दर्द सिर्फ बुजुर्गों और उम्रदराज लोगों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कम उम्र के लोगों को भी घुटनों का दर्द हो रहा है। बुढ़ापे में होने तो लाजमी है, क्योंकि एक उम्र के बाद हड्डियों से लोआब यानी कोलेजन कम हो जाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है। अगर आप युवा हैं फिर भी घुटनों में दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह एक चेतावनी हो सकता है कि कुछ गलत हो रहा है। इसके कारण जरूर जानने चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
कम उम्र में हो रहा है घुटनों में दर्द ?
अगर घुटनों में दर्द है, तो आपको अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शरीर का वजन घुटनों पर दबाव डालता है। यह समय के साथ हड्डियों और जोड़ों से संबंधित संरचनाओं को कमजोर कर सकता है, जिससे दर्द और सूजन हो सकती है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और हेल्दी इंफ्लेमेशन के कारण भी घुटनों में दर्द हो सकता है। ऐसा रुमेटॉइड आर्थराइटिस के कारण होता है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही हेल्दी टिशू पर हमला कर देती है,जिससे सूजन दर्द, भारीपन और घुटनों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। आर्थराइटिस में ना सिर्फ घुटनों में नहीं बल्कि शरीर के अन्य जोड़ों में भी द आपको लंबे वक्त से घुटनों में दर्द महसूस हो रहा है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसके अलावा, अगर आप लंबे वक्त तक कंप्यूटर और मोबाइल का बैठकर इस्तेमाल करते हैं, तो गलत बैठने की आदतें और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी घुटनों के दर्द का कारण बन सकती है। घुटनों के कम मूवमेंट से घुटनों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है, जिससे जोड़ में दर्द हो सकता है।