मूली के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

m
WhatsApp Channel Join Now

सर्दियों के मौसम में मूली बाजार में खूब दिखती है। सलाद, पराठों और अन्य व्यंजनों में इसका स्वाद लाजवाब होता है। मूली न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके नियमित सेवन से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। मूली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन ए, बी, और सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हालांकि, मूली का सेवन यदि गलत चीजों के साथ किया जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिनके साथ मूली का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।

m
मूली के साथ दूध : मूली के साथ या इसके सेवन के तुरंत बाद दूध पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जो कई बार लंबे समय तक परेशान करती हैं।

m
मूली के साथ संतरा : मूली के साथ संतरा खाना पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह पेट में गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

m
मूली के साथ करेला : मूली और करेले का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसे एक साथ खाने से सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर रात के समय। इसलिए, इस कॉम्बिनेशन से बचें।

m

मूली के साथ पनीर : पनीर और मूली दोनों सर्दियों में खूब पसंद किए जाते हैं, लेकिन इन्हें एक साथ खाना त्वचा से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। मूली के तुरंत बाद पनीर का सेवन करने से बचें।

b

मूली के साथ चाय : मूली और चाय का कॉम्बिनेशन बेहद नुकसानदायक माना जाता है। मूली की तासीर ठंडी होती है, जबकि चाय की तासीर गर्म। इन दोनों का एक साथ सेवन कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन समस्याओं को जन्म दे सकता है।

Share this story