Diwali Health Tips: दिवाली में मीठा और तेल मसाला खाके बढ़ गया वजन, तो पी लें ये डीटॉक्स वॉटर

WhatsApp Channel Join Now

दिवाली का त्यौहार हो, और मिठाईयों-पकवानों की बात न हो यह संभव ही नहीं है। इस पर्व में घर-घर मिठाईयां तो बनती ही हैं, बाजार से भी लोग मिठाईयां खरीदकर लाते हैं. खाते हैं और खिलाते हैं। इन चीजों में तेल, मसाले और शुगर भरपूर मात्रा में होती है। इन सबसे वजन बढ़ता है। साथ ही इनसे पाचन से जुड़ी परेशानियां भी आती हैं और कई दिनों तक बनी रहती हैं। अगर, आपने भी ये सब खाया है तो अब बॉडी डिटॉक्स का समय आ गया है।

m 

 जीरा डिटॉक्स ड्रिंक

जीरा में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और औषधीय गुण होते हैं। बस करना यह है कि जीरा को रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह छानकर इसे नियमित रूप से इसे पिएं। यह बॉडी डिटॉक्स करने में सबसे कारगर उपाए है। दरअसल जीरा पानी का नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, साथ ही यह भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन को संतुलित रखता है। इनसे वजन घटाने में मददगार मिलती है। 

m
नींबू-अदरक डिटॉक्स ड्रिंक

नींबू और अदरक से बनी ड्रिंक भी बॉडी डिटॉक्सशन में मदद करती है। इसके सुबह खाली पेट नियमित सेवन से न सिर्फ शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। करना यह है कि एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। इसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा डालें। रोजाना 2 गिलास और कम से कम 2 महीने तक इसे पीने से आपको फायदा दिखेगा। 

,

दालचीनी डिटॉक्स ड्रिंक

दालचीनी को डिटॉक्स ड्रिंक में मिलाकर पीने से वजन कम होता है, साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। इस ड्रिंक को सुबह नहीं, बल्कि रोजाना सोने से पहले पीना है। गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं। 

m
खीरा-पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक

खीरा और पुदीना में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। जब हम इन्हें पानी में डालते हैं तो ये अपने पोषक तत्व पानी में छोड़ते हैं जिससे यह डिटॉक्स ड्रिंक बन जाती है, जो ज्यादा पौष्टिक होती है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही साथ और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। बस करना यह है कि एक गिलास पानी में खीरे के कुछ टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डालें। इसे दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पिएं। 

m
 सेब और दालचीनी डिटॉक्स ड्रिंक

यह सेब और दालचीनी से बनी डिटॉक्स ड्रिंक है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत करती है। ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करती है। बस एक गिलास पानी में सेब के टुकड़े और दालचीनी डालकर कुछ घंटे के लिए छोड़ दें। बस फिर क्या है आपका ड्रिंक तैयार है। 

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6610 Articles

Share this story