Detox Water Benefits: डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं ? जानिए 

WhatsApp Channel Join Now

आजकल हेल्थ और फिटनेस को लेकर लोगों की जागरूकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से साफ रखने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं. इन्हीं में से एक तरीका है डिटॉक्स वॉटर, जिसे कई लोग अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना चुके हैं. पानी में नींबू, खीरा, पुदीना, अदरक या कुछ फलों को मिलाकर तैयार किया जाने वाली ये ड्रिंक न सिर्फ स्वाद में ताजगी देती है बल्कि शरीर को अंदर से साफ रखने में भी मददगार मानी जाती है.एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि रेगुलर डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर में कई पॉजिटिव चैजेंस देखने को मिलते हैं. शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के प्रोसेस को सपोर्ट करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में मदद करता है. अगर आप भी डिटॉक्स वॉटर पीते हैं या इस गर्मी पीने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम जानेंगे इसे पीने के क्या-क्या हैं फायदे.

डिटॉक्स वॉटर क्या है और स्किन / सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है? | Benefits  Of Detox Water

बॉडी को हाइड्रेट रखती है
डिटॉक्स वॉटर शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है. इसमें नींबू, खीरा या पुदीना जैसे तत्व मिलाने से पानी पीना आसान और स्वादिष्ट हो जाता है, जिससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है और थकान भी कम नहीं होती है.

डाइजेशन को बेहतर बनाती है
डिटॉक्स वॉटर पाचन तंत्र को एक्टिव रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद नेचुरल तत्व पेट को हल्का रखते हैं और गैस, अपच या भारीपन जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकते हैं.

बॉडी से टॉक्सिन निकालने में मदद करती है
डिटॉक्स वॉटर शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने की प्रोसेस को सपोर्ट करता है. पर्याप्त पानी पीने से किडनी और लिवर बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे शरीर अंदर से साफ रहने में मदद मिलती है.

वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग कम करे
अगर शरीर में पानी जमा होने या पेट फूलने की समस्या रहती है तो डिटॉक्स वॉटर फायदेमंद हो सकता है. यह शरीर में फ्लूइड बैलेंस को बेहतर करने में मदद करता है और सूजन व ब्लोटिंग की समस्या को कम कर सकता है.

लिवर को साफ करने के लिए सुबह पी लें ये डिटॉक्स वाटर, बिगड़ी लाफस्टाइल के  साइड इफेक्ट से बचा सकता है - India TV Hindi

एक्स्ट्रा भूख और क्रेविंग को कंट्रोल करे
डिटॉक्स वॉटर पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम हो सकती है. इससे अनहेल्दी स्नैकिंग और मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

स्किन को नेचुरल ग्लो देती है
जब शरीर हाइड्रेटेड और अंदर से साफ रहता है, तो इसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है. डिटॉक्स वॉटर नियमित रूप से पीने से स्किन हेल्दी दिख सकती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है.

Share this story