फिर से लौट रहा है COVID-19, इन लक्षणों पर रखें कड़ी नजर और बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
एशिया के कई देशों में कोरोना वायरस फिर से लौट आया है। इसने सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में इस समय कोरोना के लगभग 250 मामले बताए जा रहे हैं। कोविड पहले भी कई बार अलग-अलग रूपों में दुनियाभर में पैर पसार चुका है और अब इस वायरस के नए वेरिएंट JN.1 ने दुनिया के कई देशों की नींद उड़ा दी है। भारत और खासकर महाराष्ट्र में कोराना के मामले बढ़ रहे हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। यह वायरस कितना खतरनाक है, इसके लक्षण क्या है और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, चलिए जानते हैं। कोरोना के मामले इन दिनों देश में बढ़ रहे हैं। इस वेरिएंट का नाम JN.1 बताया जा रहा है। यह ओमिक्रॉन वेरिएंट का ही सब वेरिएंट है।मुंबई में दो कोविड पॉजिटिव पेशेंट्स जान गंवा चुके हैं। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी मौत पहले की बीमारी के कारण हुई है।अब तक देश में कोविड के 257 एक्टिव केसेज सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी इसके मामलों में अधिक बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली है। लेकिन, इससे सावधान रहने की जरूरत है।बताया जा रहा है कि पहले की वैक्सीन या एंटीबॉडीज इससे बचाने में कारगर नहीं हैं।
भारत में फिर लौटा कोरोना, जानें इसके नए वेरिएंट JN.1 के बारे में

कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं?

बुखार
खांसी आना
गले में खराश
स्वाद और स्मैल न आना
सूखी खांसी होना
थकान
सिरदर्द और शरीर में दर्द
कोविड-19 से बचने के लिए क्या करें?

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
हाइजीन का ध्यान रखें
हाथों को साबुन या हैंडवॉश से जरूर धोएं।
खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
खांसने या छींकने पर मुंह को कवर करें।
अदरक, तुलसी और गिलोय जैसे हर्ब्स को डाइट में शामिल करें।
इम्यूनिटी मजबूत करने पर ध्यान दें।

