जवानी में ही हड्डियां हो रही हैं कमजोर, इस देसी नुस्खे को अपनाएं...बुढ़ापे तक बनी रहेगी ताकत

WhatsApp Channel Join Now

आजकल जवानी में भी लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगी है। 30 की उम्र के आस-पास ही महिलाओं को हाथ-पैरों और जोड़ों का दर्द सताने लगा है। कई बार हमें लगता है कि सिर्फ दूध को डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी और हड्डियों को मजबूती मिलेगी। दूध, बेशक फायदेमंद होता है। लेकिन, सिर्फ इसे डाइट का हिस्सा बनाने से आपकी सारी मुश्किल हल नहीं होने वाली है। अगर 30 की उम्र के आस-पास ही आपकी हड्डियां कमजोर होने लगी हैं और हाथ-पैरों में दर्द रहता है, तो आपको बोन हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए और इस इस देसी नु्स्खे को आजमाना चाहिए।

जवानी में ही कमजोर हो रही हैं हड्डियां, तो इस देसी नुस्खे को आजमाएं

flax seeds for bone health

दूध में एक खास चीज मिलाकर पीने से हड्डियों को मजबूती मिलेगी और बुढ़ापे तक शरीर में ताकत रहेगी। अलसी के बीजों को पीसकर दूध के साथ मिलाकर सेवन करेंगी, तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलेगी। दूध में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे अलसी के बीजों के साथ लेने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है।
हड्डियों की सेहत (Bone Health) के साथ ही यह मसल्स को भी फायदा पहुंचाता है।

milk for bones
दूध और अलसी के बीजों में प्रोटीन होता है। यह मसल्स को डैमेज से बचाते हैं और रिपेयर करते हैं। अलसी के बीजों में मौजूद मैग्नीशियम भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।
इन दोनों चीजों को एक साथ लेने से शरीर को कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, विटामिन-बी12 और विटामिन-डी समेत कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जो हड्डियों समेत पूरे शरीर के लिए जरूरी हैं।
इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर रहती है। अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है और अक्सर हाथों-पैरों में दर्द बना रहता है, तो इसका सेवन जरूर करें।
अलसी के बीजों को हल्का सा भूनकर पीस लें और इसे दूध में मिलाकर पिएं। इससे फायदा होगा।
आप अलसी के बीजों को रातभर दूध में भिगोकर भी रख सकती हैं और सुबह इसे पी लें। कमजोर होती हड्डियों को मजबूत बनाने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। 

Share this story