कहीं आप भी तो नहीं खा रहीं केमिकल से पके सेब? घर बैठे इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें पहचान

WhatsApp Channel Join Now

 रोजाना फल खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों में कई प्रकार के पोषक-तत्व पाए जाते हैं, जो कि हमारी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में जिम जाने वाले और पेशेंट अक्सर नाश्ते में फलों का सेवन करते हैं। शायद आप लोगों ने सुना होगा आजकल बाजारों में केमिकल से पकी सब्जियां और फल खुलेआम बिक रहे हैं। ऐसे में यह फल खाने से हमारी सेहत बनने से ज्यादा बिगड़ सकती है। दरअसल, इन फलों को केमिकल से पकाकर बेचा जाता है। ऐसे में इनका सेवन हमें बीमार कर सकता है। यह रसायन हमारे शरीर में जाकर हमारी तबियत खराब करते हैं। सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आप भी मार्केट से लाकर सेब खा रही हैं, लेकिन आपको यह नही पता कि इनको किस तरीके से पकाया गया है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप केमिकल से पकाए गए सेब का पता लगा सकती हैं। इन उपायों को आप घर बैठे आजमाकर देख सकती हैं।आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों की मदद से केमिकल से पके सेब का पता लगा सकती हैं। इनको आप बेहद आसानी से फॉलो कर सकती हैं।

chemically ripened apples

छिलके से करें पहचान

आप सेब के छिलके से भी उसके नकली और असली होने का पता लगा सकती हैं। यदि सेब का छिलका एकदम लाल और चिकना नजर आ रहा है तो समझ जाओ कि उसको रसायन से पकाया गया है। नेचुरल तरीके से पके सेब का रंग हरा और लाल रंग का होता है और उनपर धारियां भी होती है। साथ ही उनका छिलका ज्यादा चमकदार नहीं होता है।

how to detect chemically ripened apples

पानी वाला टेस्ट करें

आप असली और नकली सेब का पता लगाने के लिए पानी वाला टेस्ट भी कर सकते हो। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी लेना है और उसमें आपको सेब को डाल देना है। यदि सेब अपनी में डूब जाए तो इसका मतलब है कि सेब असली है यानि असली सेब का वजह भारी होता है और तो उस फल पर वैक्स की कोटिंग नहीं होती है। जब केमिकल से पका सेब पानी में डालते ही तैरने लगेगा। इसकी वजह हल्का होता है और उसपर वैक्स की कोटिंग होती है।
स्वाद से पहचान

जिन सेब को प्राकृतिक तरीके से पकाया जाता है उनमें एकदम सेब का मीठा स्वाद आता है। जबकि केमिकल से पकाए गए सेब का स्वाद बहुत अजीब होता है। जिसको खाते ही आपको एहसास हो जाएगा।

fruit ripening chemicals
स्मेल टेस्ट करें

इसके अलावा आप सेब को काटकर उसकी खुशबू को सूंघें। अगर सेब असली होगा तो उसकी महक बहुत अच्छी आएगी। वहीं अगर उसको पकाने में किसी भी तरह के रासयनिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया होगा तो उसमें से एक अजीब सी बदबू आने लग जाएगी।
 

Share this story