कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज, ऐसे करें पहचान

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में लाल-लाल और रस से भरे तरबूज की भरमार हो जाती है. तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच ठंडा तरबूज खाना न सिर्फ स्वाद देता है बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो तरबूज आप खा रहे हैं, वह पूरी तरह नेचुरल है या उसमें केमिकल का इस्तेमाल किया गया है? आजकल ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कई जगहों पर तरबूज को जल्दी पकाने या उसे ज्यादा लाल और आकर्षक दिखाने के लिए केमिकल्स का सहारा लिया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं.

अगर आप भी गर्मियों में तरबूज खाने के शौकीन हैं, तो यह समझना बेहद जरूरी है कि नेचुरल और केमिकल वाले तरबूज में फर्क कैसे किया जाए. थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कि केमिकल वाले तरबूज की पहचान कैसे कर सकते हैं.

Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पकाया गया तरबूज, इस तरह से करें  पहचान - Health Tips Is your watermelon safe to eat this is how you

तरबूज में किन-किन चीजों की मिलवाट होती है?
तरबूज में मिलावट के कई तरीके देखे जाते हैं, जिनमें सबसे आम केमिकल रंग (जैसे इरिथ्रोसिन) का उपयोग है, जिससे इसका गूदा ज्यादा लाल और आकर्षक दिखे. कुछ लोग तरबूज को मीठा दिखाने के लिए इसमें इंजेक्शन के जरिए शक्कर या सैकरीन डालते हैं, जबकि जल्दी पकाने के लिए केमिकल या हार्मोन का इस्तेमाल भी किया जाता है. यह सभी मिलावट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं. भारत की Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने भी तरबूज में आर्टिफिशियल रंग की मिलावट के बारे में चेतावनी दी है और इसे पहचानने के तरीके बताए हैं.

रंग पर ध्यान दें
नेचुरल तरबूज का रंग हल्का गुलाबी से गहरा लाल होता है, लेकिन अगर तरबूज अंदर से बहुत ज्यादा चमकीला या असामान्य रूप से लाल दिखे, तो यह केमिकल से पका या रंगा हुआ हो सकता है.

सफेद धारियां (Streaks) देखें
अगर कटे हुए तरबूज के अंदर सफेद या हल्की पीली धारियां नजर आएं, तो यह संकेत हो सकता है कि इसमें केमिकल इंजेक्शन दिया गया है. नेचुरल तरबूज में ऐसा पैटर्न कम ही होता है.

स्वाद और बनावट टेस्ट करें
प्राकृतिक तरबूज का स्वाद मीठा और ताजगी भरा होता है. वहीं केमिकल वाला तरबूज फीका, कड़वा या अजीब स्वाद दे सकता है और इसकी बनावट भी थोड़ी सख्त या स्पंजी लग सकती है.

पानी में टेस्ट करें
तरबूज का छोटा टुकड़ा पानी में डालें. अगर पानी का रंग हल्का गुलाबी या लाल होने लगे, तो यह संकेत है कि उसमें आर्टिफिशियल रंग मिलाया गया हो सकता है.

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज, ऐसे करें पहचान | 5 ways to  identify adulteration chemical watermelon

बीज और गूदा देखें
नेचुरल तरबूज में बीज सही तरीके से फैले होते हैं और गूदा समान रूप से भरा होता है. अगर बीज बहुत कम हों, या गूदे का टेक्सचर असमान लगे, तो यह केमिकल ट्रीटमेंट का संकेत हो सकता है.

Share this story