सर्दियों में बढ़ जाती है बंद नाक की समस्या, इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

health
WhatsApp Channel Join Now

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां सर्द हवाएं चलती रहती हैं और तापमान में बेहद कमी देखने को मिलती हैं। मौसम में इस बदलाव के साथ ही कई बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। इस बदलते मौसम में खांसी और जुकाम के चलते बंद नाक की समस्या बेहद आम हैं। इसकी वजह से बलगम बनने लगता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। इस समस्या के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ नींद भी प्रभावित होती है। ऐसे में बंद नाक की समस्या से राहत पाने के लिए आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। ये उपाय प्राचीन समय से आजमाए जा रहे हैं और बेहद प्रभावी हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

winter

काली मिर्च और हल्दी

बंद नाक को खोलने के लिए आप काली मिर्च और हल्दी का उपयोग कर सकते हैं। काली मिर्च और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीएलर्जिंक गुण पाए जाते हैं। ऐसे में काली मिर्च और हल्दी बंद नाक को खोलने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप दूध में हल्दी या काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। आयुर्वेद में हल्दी और काली मिर्च को काफी अहम माना गया है। ये दोनों शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, साथ ही संक्रमण से भी बचाते हैं। आप चाहें तो काली मिर्च के साथ शहद को मिलाकर भी खा सकते हैं।

winter
अदरक की चाय

अदरक के इस्तेमाल से भी बंद नाक की समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि अदरक के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो बंद नाक से राहत दिला सकते हैं। ऐसे में आप अदरक की चाय या अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं।

winter
लहसुन का इस्तेमाल

लहसुन के इस्तेमाल से भी बंद नाक की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप 3 से 4 कली लें और इसे पानी में उबालें। अब मिश्रण में हल्दी, काली मिर्च को मिलाएं और सेवन करें। ऐसा करने से आराम मिल सकता है।

winter

सेब का सिरका

आयुर्वेद में सेब का सिरका का उपयोग भी कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सेब का सिरका पिएंगे, तो इससे आप संक्रमण से बच सकते हैं। बंद नाक को खोलने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका डालें और फिर पी लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

winter

सरसों का तेल

सरसों का तेल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये न केवल खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि बंद नाक को भी चुटकियों में खोल देता है। बस रात को सोने से पहले दो बूंद सरसों के तेल की नाक में डालें। इसके बंद नाक तो खुल जाएगी साथ ही साथ सर्दी जुकाम भी जल्दी ठीक होगा।

winter

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों को आयुर्वेद में औषधीय गुणो से भरपूर बताया गया है। बंद नाक को खोलने के लिए भी आप तुलसी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 कप पानी लें। इसमें तुलसी, पुदीना, लौंग और अदरक को अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी आधा हो जाएं, तो आप इसे धीरे-धीरे पी सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी, सर्दी-जुकाम और खांसी के साथ ही बंद नाक में भी आराम मिलेगा।

winter

अजवायन

बंद नाक को खोलने के लिए अजवायन भी कारगर उपाय है। बस इसके लिए आप तवे पर अजवायन को गर्म कर लें। अब इसे कपड़े में बांध कर थोड़ी थोड़ी देर में सूंघते रहे। ऐसा करने से बंद नाक खुल जाएगी।

winter
जल नेति

जल नेति एक आयुर्वेदिक क्रिया है। इस क्रिया को करने से बंद नाक को खोलने में मदद मिल सकती है। जल नेति करने से नाक में जमा बलगम और रुकावटों को साफ करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं अगर आप जल नेति को नियमित रूप से करेंगे, तो साइनस से भी बचाव हो सकता है।

winter

अणु तेल

आयुर्वेद में वायरस को नष्ट करने के लिए अणु तेल का उपयोग किया जाता है। अणु तेल नजल डिसऑर्डर को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। अगर आपकी नाक बंद है, तो आप अणु तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अणु तेल लें, इसकी 2-2 बूंद नाक में डालें। इससे बलगम साफ होगा, साथ ही संक्रमण भी नष्ट होगा।

Share this story