पुदीना और धनिया का पानी होता है फायदेमंद, इसके सेवन से होते हैं ये लाभ 

mint and coriender
WhatsApp Channel Join Now

गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में लोगों को बहुत सी बीमारियां होने लगती है। ऐसे में हमें गर्मी के मौसम में ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो की सेहत को फायदा पहुंचा सके। आपको बता दें कि पुदीना, धनिया गर्मी के मौसम में काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका तासीर ठंडा होता है जो कि शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ बहुत सी समस्याओं से बचाने का काम करता है। आप इसका उपयोग अलग अलग तरीके से कर सकते हैं। बहुत से लोग पुदीना धनिया का चटनी का सेवन करते हैं।  इसके अलावा आप पुदीना धनिया का पानी भी पी सकते हैं जो कि आपके शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है, साथ-साथ बहुत सी बीमारियों से दूर रखता है। आइए जानते हैं इस पानी के सेवन से क्या फायदा होता है।

mint

 वजन घटाने में लाभकारी
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और समझ नहीं आ रहा है क्या करना चाहिए तो आपके लिए धनिया और पुदीने का पत्ती कारगर साबित हो सकता है। पुदीना धनिया का पत्ती को पानी में मिलाकर जरूर पियें। इससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट में इसका सेवन करें।

mint

पेशाब से जुड़ी समस्या में फायदेमंद 
अगर आपको पेसाब से जुड़ी समस्या हो रही है तो पुदीना धनिया आपकी पेशाब की समस्या को दूर कर सकता है। दरअसल इसमें पाए जाने वाले पदार्थ पेशाब की समस्या को दूर करते हैं और संक्रमण को भी रोकता है।   

mint

स्किन के लिए है फायदेमंद 
गर्मी के मौसम में हमें अक्सर स्किन से जुड़ी समस्या होती रहती है। यह समस्या केवल बाहर से ही नहीं बल्कि शरीर के अंदर से भी हो सकती है। ऐसे में आप प्रतिदिन पुदीना और धनिया का पानी पियें। यह आपके शरीर को अंदर से साफ करने का काम करेगा जिससे कि पेट से जुड़ी समस्या दूर होगी।

mint

ऐसे बनाएं पुदीने-धनिया का पानी 
सबसे पहले पुदीने और धनिया की पत्ती को अच्छे से धो लें। और इसकी सारी पत्ती  को ग्लास में गुनगुने पानी में डालें और अच्छी तरह से ग्राउंड कर लें। उसके बाद छानकर उसे पी लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट देखने को मिलने लगेगा। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story