सूखा आंवला खाने से मिलेगी मुंह की बदबू से निजात, आज ही ट्राई करें ये नुस्खा

.
WhatsApp Channel Join Now

आंवला कई औषधीय गुणों से भरपूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे अमृतफल भी कहा जाता है। दरअसल, आंवले के सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। खासकर आंखों, त्वचा और बालों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, हर मौसम में ताजा हरा आंवला नहीं मिल सकता है। ऐसे में आंवले को सुखाकर रख लिया जाता है। सूखा आंवला इम्यूनिटी को मजबूत बनाने, मुंह की बदबू को दूर करने व अन्य कई बीमारियों में फायदेमंद है। तो चलिए आज आपको बताते है सूखा आंवला खाने के क्या फायदे है।
 
सूखा आंवला खाने के फायदे


मुंह की बदबू करे दूर

मुंह की बदबू को दूर करने के लिए सूखे आंवले का सेवन बहुत ही फायदेमंद होती है। दरअसल, सूखे आंवले में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो बदबू को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में असरदार होते हैं। इसके लिए आंवले को चबाकर खाना चाहिए।

ल
इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

हरे आंवले की तरह ही सूखे आंवले में भी विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। ऐसे में सूखे आंवले का सेवन फायदेमंद होता है। सूखे आंवले को चबाकर सूखा ही खाया जा सकता है।

स

गर्भावस्था में उल्टी की समस्या में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को उल्टी और जी मिचलाने की समस्या बनी रहती है। सूखे आंवले के सेवन से इस समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। इसके लिए सूखे आंवले को टॉफी की तरह खा सकते हैं। इससे बच्चे को भी पोषण मिलता है।

स

आंखों की रोशनी बढ़ाए

आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवले में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कारगर होते हैं। इसलिए सूखे आंवले का नियमित रूप से सेवन किया जाना चाहिए।  

Share this story