बदलते मौसम में रहें सावधान, सर्दी-जुकाम कर सकता है परेशान 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बदलते मौसम में सेहत में उतार-चढ़ाव होने लगता है। मौसम के बदलने से लोगों को सर्दी,जुखाम,खासी आदि परेशानियां होने लगती हैं। यह अक्सर शुरुआती और आखिरी दौर में ज्यादा दिक्कत करती है। इसके पीछे लोगों की लापरवाही सबसे बड़ा कारण है। इस समय ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। घर-परिवार में जरूर कोई न कोई खासी-सर्दी-जुखाम से पीड़ित मिलेगा। इसके लिए जरुरी है कि सावधानी बरतें, वरना परेशानी होना तय है। 


कैसे रखें अपना ध्यान
रिसर्च के मुताबिक यह साबित है कि बदलते मौसम में शारीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और कई तरह के बैक्टीरिया,वायरस सक्रीय हो जाते हैं, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं और रोग बढ़ जाते हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण कीटाणु-बैक्टीरिया आसानी से शरीर में चले जाते हैं और जगह बनाकर शरीर को कमजोर करना शुरू कर देते हैं। कुछ सावधानियों से आप इन सब परेशानियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

- भाप लेना
- गुनगुने पानी का सेवन
- मौसम के अनुसार कपड़े
- साफ-सफाई
- व्यवस्थित दिनचर्या
- खान-पान का ध्यान रखना
- विटामिन्स-मिनरल्स का सेवन
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना

ठंडियों में सर्दी-जुकाम-खासी से बचने के कुछ घरेलू उपचार

- आंवला का सेवन
- गर्म पदार्थो का सेवन
- शहद का सेवन
- एलोवेरा
- हल्दी-दूध
- गर्म पानी पीना
- गर्म पानी नमक से गरारे
- काली मिर्च अदरक
- तुलसी पत्ता
- लहसुन

जीवन शैली में सुधार सबसे अहम है। इसके अलावा आप सरसों का तेल और देशी घी का प्रयोग कर सकते हैं। अपने जुकाम को ठीक करने के लिए सोते समय नाक के दोनों झरोखों में 2-2 बूंद सरसो तेल डाल के सोएं। इससे जुकाम जल्दी ठीक हो जाता है और बहुत सारे कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं।

..... तो बदलते मौसम में अपना और अपनों का ख्याल रखिये और इस तरह की खबरों के लिए हमसे जुड़े रहिये।
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story