Garba में चनिया चोली के साथ फोन कहां रखें? आउटफिट के साथ ये स्‍मार्ट आइडियाज अपनाएं


 
m
WhatsApp Channel Join Now

नवरात्रि में गरबा खेलते समय एक टेंशन जो सबको सताती है कि फोन को कहां रखा जाए। चनिया चोली में जेब नहीं होती और हाथ में फोन लेकर गरबा खेला नहीं जाता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ स्मार्ट और ट्रेडिशनल आइडियाज लेकर आए है, जो आपके लुक को निखारेंगे और साथ ही फोन को भी सेफ रखेंगे।

अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट के लिए तैयार हो रही हैं, तो फोन कैरी करने के ये देसी और फैशनेबल तरीके बहुत काम आएंगे।

गरबा खेलते समय कहां रखें फोन?

गरबा खेलने जा रही हैं और फोन रखने की टेंशन है, तो ये स्मार्ट तरीके आपको सुकून से डांस करने देंगे। आइए जानते हैं यहां।

phone keep ideas in garba 2026

1. कमर मोबाइल होल्डर और वेस्ट पाउच

गरबा के लिए अगर आपको कुछ नहीं मिल रहा है, तो राजस्थानी एंब्रॉयडरी वाला वेस्ट पाउच सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें मिरर वर्क और कौड़ियों का काम होता है जो चनिया चोली के साथ मैच करता है।

इसे आप कमर पट्टे की तरह घाघरा या लहंगे की कमर पर बांध सकती हैं। यह नाड़े से टाइट सिक्योर हो जाता है और डांस करते समय गिरने का डर नहीं रहता। इसमें आप फोन आसानी रख सकती हैं और हैंड-फ्री होकर गरबा कर सकती हैं।

2. एथनिक फोन स्लिंग

आजकल मार्केट में बीड्स, कॉइन वर्क और मिरर एंब्रॉयडरी वाली फोन स्लिंग काफी ट्रेंड में हैं। आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर या गोल्डन चेन वाली क्रॉसबॉडी फोन चेन भी ले सकती हैं।

इसे चोली के ऊपर से तिरछा यानी क्रॉसबॉडी स्टाइल में पहनें। यह आपके शरीर से चिपका रहता है, जिससे गरबा में घूमते समय फोन हिलता-डुलता नहीं है।

garba 2026

3. साड़ी क्लिप वाला वेस्ट पाउच

अगर आप अपने लुक के साथ बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं करना चाहतीं तो यह आइडिया आपके लिए बेस्ट है। यह एक छोटा सा फैब्रिक पाउच होता है जिसके पीछे साड़ी क्लिप या वेस्ट क्लिप लगी होती है।

आप इसे अपनी चनिया चोली की स्कर्ट के अंदर वेस्टबैंड पर लगा सकती हैं। बाहर से यह बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा और आपका फोन पूरी तरह से सेफ और हिडन रहेगा।

4. कढ़ाई वाली पोटली बैग

पोटली बैग गरबा लुक की शान बढ़ाता है। आप सीक्वेंस या धागे के काम वाली एक छोटी पोटली ले सकती हैं, जिसमें मजबूत डोरी लगी हो।

इसे आप अपनी कलाई पर लपेट सकती हैं या फिर लहंगे के नाड़े के साथ सेफ्टी पिन से सिक्योर कर सकती हैं। इससे फोन आपका गिरेगा नहीं।

इन छोटे-छोटे हैक्स से आप न सिर्फ अपने फोन को सेफ रख पाएंगी, बल्कि आपका गरबा आउटफिट भी पहले से ज्यादा सुंदर लगेगा।

phone ideas

इन बातों का रखें ध्यान

डांडिया नाइट में मोबाइल रखने के लिए कवर खरीदते वक्त इन बातों का जरूर ध्यान दें।

ज्यादा बड़ी पोटनी न खरीदें, वरना वह बेकार दिखेंगी।
ध्यान रखें की पाउच वाली क्लिप ठीक हो।
स्लिंग वाले बैग की डोरी मजबूत हो।
कमर मोबाइल होल्डर को ज्यादा टाइन न बांधे, वरना निशान बन जाएगा।

Share this story