मानसून में चिपचिपी स्किन से हैं परेशान? घर पर बनाएं कोको बटर लोशन

WhatsApp Channel Join Now

बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्‍त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से कई महिलाएं बचती हैं। इसकी वजह है कि इसमें मौजूद कुछ केमिकल्‍स त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं और सेंसिटिव स्किन पर जलन, ड्राईनेस या अन्‍य परेशानियां पैदा कर सकते हैं। ऐसे में कई लोग घर पर ही नेचुरल चीजों की मदद से ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स तैयार करना पसंद करते हैं। अगर आप भी बाजार के प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर ही नेचुरल तरीके से स्किन केयर प्रोडक्‍ट्स बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कॉफी ग्राउंड्स और कोको बटर से तैयार होने वाले लोशन के बारे में बताएंगे, जो स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। 

होममेड कोको बटर लोशन

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह ने बताया कि कॉफी ग्राउंड्स और कोको बटर से बना सॉलिड लोशन एक ऐसा मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है और टैनिंग से बचाता है। यह लोशन खासकर सस्टेनेबल ब्यूटी लवर्स के लिए बेस्ट हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी। 

2 - 2026-07-22T161915.174
कोको बटर लोशन की सामग्री

आधा कप कोको बटर
आधा कप शिया बटर
दो चम्मच नारियल तेल
दो चम्मच बादाम का तेल
दो चम्मच कॉफी ग्राउंड्स
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
विटामिन ई ऑयल
कोको बटर लोशन बनाने का तरीका

इस लोशन में मौजूद कोको बटर और कॉफी ग्राउंड्स दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके घर पर आसानी से बना सकती हैं। 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कोको बटर के छोटे-छोटे टुकड़े करें।
अब इन्हें माइक्रोवेव या डबल बॉयलर में 30 से 40 सेकंड के लिए पिघलने के लिए रखें।
जब यह पिघल जाए, तब इसमें शिया बटर, बादाम तेल, नारियल तेल, सूखे कॉफी ग्राउंड्स, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और विटामिन ई ऑयल मिक्स करें।
अब इस पूरे मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड या आइस ट्रे में भरकर रख दें और सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।  

1 - 2026-07-22T161917.776
लगभग 40 मिनट के बाद इसे बाहर निकालें।
थोड़ी देर बाद आप इसे निकालकर किसी भी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकती हैं।
नहाने के बाद आप इसका इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए कर सकती हैं।
इस होममेड लोशन को इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं। 

Share this story