पीठ के मुंहासों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, जल्द मिलेगा आराम

WhatsApp Channel Join Now

पीठ पर दाने या मुंहासे तब होते हैं, जब त्‍वचा के नीचे या अंदर के पोर्स के हेयर फॉलिकल्स ब्लॉक हो जाते हैं। स्किन में ऑयल का ज्‍यादा प्रोडक्‍शन, बैक्टीरिया का जमा होना और ऑयल बनाने वाले ग्लैंड्स में जलन या सूजन जैसे कारण भी मुंहासे बनाते हैं। आपके बैक पोर्स चेहरे के पोर्स की अपेक्षा कहीं ज्‍यादा बड़े होते हैं, इसलिए यह तेजी से ब्लॉक होते हैं। हालांकि, मेडिकेटेड क्रीम और क्लींजर फर्स्‍ट लाइनर ट्रीटमेंट होते हैं, लेकिन कई तरह के नेचुरल ट्रीटमेंट और आसान उपाय भी पीठ के मुंहासों को साफ और सही करने में मदद करते हैं। अगर आप भी पीठ के मुंहासों से परेशान हैं, तो एक बार इन टिप्‍स को जरूर आजमाकर देखें। 

two-beautiful-young-girl-friend-towel-applying-white-body-cream-back

पीठ के मुंहासों से बचाने वाले जरूरी टिप्स

चावल के आटे में एक चुटकी हल्दी, 6-7 बूंद शहद और 4-5 बूंद नींबू की डालकर एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स भी निकलते हैं। यह स्किन ब्राइटनिंग में भी मदद करता है।
एक टेबलस्पून नारियल तेल में मेथी दाना या दो कली लहसुन काटकर पका लें। अब इस तेल को छानकर एक कांच की शीशी में भरकर रख लें। इस तेल से दिनभर में 2 बार पीठ की मालिश करें। इससे एक्ने निकलने बंद हो जाएंगे, साथ ही दाग-धब्बे भी हल्‍के पड़ने लगेंगे।
रोजाना नहाते समय पीठ को स्क्रब से साफ करें। धूप में निकलना हो, तो पीठ पर बैग लटका लें ताकि पीठ छिपी रहे।
धूप से मुंहासों पर बुरा असर पड़ता है और इस जगह काले धब्बे पड़ जाते हैं। इसलिए, आप जब भी घर से बाहर जाएं, तब हमेशा ही ऑयल-फ्री सनस्क्रीन लगाएं।
पीठ के मुंहासों के लिए टी-ट्री ऑयल

टी-ट्री ऑयल एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए, इसे ओवर-द-काउंटर ट्रीटमेंट में से सबसे मजबूत माना जाता हैं। टी-ट्री ऑयल और कैरियर ऑयल मिक्सचर को कॉटन बड से मिक्स करने के बाद ही एक्ने पर अप्लाई करें।

tea-tree-oil-500x500
शॉवर टाइम स्किप न करें

त्वचा को साफ-सुथरा रखें। पीठ पर पसीना और गंदगी होना ही पीठ के मुंहासों का मुख्य कारण है। वर्कआउट के बाद नहाना न भूलें, क्योंकि पसीना आपके पोर्स को बंद कर सकता है और यह मुंहासों को ट्रिगर करता है। नेचुरल और पैराबेन-फ्री बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। यह नेचुरल ओटमील और शिया बटर से बने होते हैं। यह त्‍वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करेगा, जिससे त्‍वचा फ्रेश और सॉफ्ट रहेगी।

एक्सफोलिएट करें

पीठ को हफ्ते में एक बार एक्सफॉलिएट जरूर करें, इससे पीठ के मुंहासे होने की आशंका को रोका जा सकता है। एक्सफोलिएटिंग गंदगी, एक्‍स्‍ट्रा ऑयल और डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाता है। साथ ही यह बंद पोर्स को खोलता है, जो मुंहासों का कारण बनते हैं।

हवादार कपड़े पहनें

जब आप टाइट कपड़े पहनती हैं, तब स्किन से पसीना निकलने में परेशानी होती है और यही अंदर जमा हुआ पसीना हेयर फॉलिकल्स को इरिटेट करता है। इससे ऑयल और बैक्टीरिया स्किन के अंदर चले जाते हैं, जिससे मुंहासे होने लगते हैं। आप ऐसे कपड़े पहनें, जो हवादार हों, लिनेन पहनना अच्छा होगा।

kuch tips
सही बॉडी लोशन का चुनाव

एक्ने प्रोन स्किन को मॉइश्चराइज करते रहना जरूरी है। क्रीम बेस्ड की बजाय जेल बेस्ड लोशन इस्तेमाल करें। जेल-बेस्ड लोशन स्किन को नॉन स्टिकी और लाइटवेट बनाता है और स्किन को कूलिंग इफेक्ट भी देता है।

स्किन स्‍पेशलिस्‍ट से मिलें

घरेलू उपायों का असर 6-8 हफ्तों में नजर आने लगता है, लेकिन कंप्लीट क्लियर स्किन मिलने में 3-4 महीने लग सकते हैं। अगर आप इतने समय में भी अपनी त्वचा में कोई अंतर महसूस नहीं करती हैं, तो आपको स्किन स्पेशलिस्ट से मदद लेने की जरूरत पड़ सकती है।

Share this story