वैलेंटाइन डे के लिए ऐसे चमकाएं चेहरा, ये फेस पैक करेगा जादू सा असर

WhatsApp Channel Join Now

वैलेंटाइन डे को लेकर कई तैयारियां की जाती हैं. इस दिन के लिए लोग न सिर्फ पार्टनर को प्यार जताने के नए-नए तरीके सोचते हैं और उनके लिए गिफ्ट से लेकर सरप्राइज प्लान करते हैं, बल्कि इस दिन चाहते हैं कि वह अपने पार्टनर को कैसे भी स्पेशल फील करवाएं. इसके लिए कपड़ों से लेकर एसेसरीज तक खरीदी जाती हैं, लेकिन सबसे जरूरी है कि आपकी स्किन नेचुरल ग्लोइंग दिखे. आप भी चाहती हैं कि वैलेंटाइन के दिन आप खूबसूरत दिखें और पार्टनर आपकी तारीफ करते न थके तो जान लें कि आपको कैसे स्किन केयर करनी है.7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होगी और 14 को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाएगा. ऐसे में भी आपको स्किन केयर के लिए भी काफी टाइम मिल जाएगा. ऐसे में आपको एक सिंपल स्किन केयर रूटीन अपनाने के साथ ही नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से बना एक फेस पैक अप्लाई करना चाहिए. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल में.

Night Skin Care: ठंड के मौसम में ग्लो करेगा चेहरा अगर फॉलो करेंगी ये नाइट  स्किन केयर टिप्स | night skin care tips for glowing skin in winter season |  Herzindagi

नाइट स्किन केयर
अपनी नाइट स्किन केयर रूटीन को कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए. रात में फेस की डबल क्लींजिंग करें. स्किन टाइप के फेस वॉश से चेहरा धोएं और फिर क्लीजिंग मिल्क से फेस को क्लीन करें. इसके बाद टोनर अप्लाई करें और फिर मॉइस्चराइजर. अगर ज्यादा अच्छा रिजल्ट चाहिए हो तो अपनी स्किन टाइप या फिर स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से एक्सपर्ट की सलाह पर कोई सीरम खरीद लें. इसे डेली रात को सोने से पहले अप्लाई करना चाहिए.

Desi Ghee For Glowing Skin

त्वचा को एक्सफोलिएट करें
अभी वैलेटाइन वीक में तकरीबन 10 दिन हैं तो ऐसे में आप स्किन को एक्सफोलिएट कर सकती हैं. इसके लिए कोई लाइट स्क्रब यूज करें. इससे आपके पोर्स साफ होंगे और डेड स्किन भी हट जाएगी. अपने हाथ-पैरों को नजरअंदाज न करें. फेस के साथ ही हाथ-पैरों पर भी स्क्रब, क्लींजिंग और मॉइस्चराइजिंग करना न भूलें.

ऐसे बनाएं फेस पैक
ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाने के लिए बनाए जाने वाले इस फेस पैक में मिलाअ जाने वाले इग्ग्रेडिएंट्स बहुत पुराने समय से लोग स्किन केयर में यूज कर रहे हैं, इसलिए साइड इफेक्ट की संभावना न के बराबर होती है. आपको 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, 1-2 चुटकी हल्दी. आधा चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाना है. इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें.

चेहरे पर दही लगाने के 10 फायदे, खट्टे दही से ऐसे बनाएं फेसपैक, पार्लर जाने  के नहीं पड़ेगी जरूरत | 10 benefits of applying curd on face know how to  make face

कैसे करें अप्लाई?
इस फेस पैक को आप रोजाना या फिर एक दिन छोड़कर अप्लाई कर सकती हैं. इसे चेहरे से गर्दन तक लगाएं और फिर 20 से 25 मिनट लगा रहने दें. जब ये तकरीबन 80 प्रतिशत सूख जाए तो हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए पैक को साफ कर लें. फेस पैक क्लीन करते वक्त आप हाथों में थोड़ा सा दूध ले सकती हैं.

Share this story