बड़ी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए ये टिप्स आएगी आपके काम, जरूर करें ट्राई

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं मेकअप से अपने चेहरे को खूबसूरत बनती है। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आंखों का खूबसूरत होना भी एक हम रोल निभाता है।अगर आप भी अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहती है, तो मेकअप के साथ-साथ आप अपनी आंखों को भी खूबसूरत बना सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप बड़ी आंखों को खूबसूरत दिख सकती हैं।चेहरे की खूबसूरती में आंखों का हम रोल होता है ऐसे में आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आप कुछ मेकअप टिप्स अपना सकती है यह टिप्स आपकी बेहद मदद करेगी और आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में काम आएगी।
आई शैडो का करें इस्तेमाल
आप अपनी आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आंखों के किनारे पर डार्क कलर के आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ सकती हैं।
ऐसे लगाएं आई लाइनर
यही नहीं आप अपनी आंखों पर आई लाइनर लगाते समय आंखों के किनारे पर दोनों तरफ थोड़ा पतला आई लाइनर लगाएं और बीच में उसको थोड़ा मोटा कर दे। इससे आपकी आंखें खूबसूरत दिख सकती हैं।
आईलैशेस भी चुनें
अपनी बड़ी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आप मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर आप आईलैशेस भी चुन सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे जब भी आप आईलैशेस चुने, तो उसका साइज थोड़ा छोटा रखें।
आंखों में लेंस
इसके अलावा आप आंखों में लेंस भी लगा सकती हैं। इससे भी आपकी आंखों की खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं। आप चाहे तो अपनी आंखों में पतला काजल भी लगा सकती हैं। ध्यान रहे आपको काजल ज्यादा गाढ़ा नहीं लगाना है।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।