Skin Care Tips: स्किन बेरियर को कमजोर करती हैं ये गलतियां, चेहरा दिखने लगेगा बेजान
मौसम बदलने के दौरान स्किन का रूखा होना नॉर्मल होता है. इस दौरान ध्यान रखना चाहिए कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं और मॉइस्चराइजर लगाते रहें, लेकिन इसके अलावा भी आपकी त्वचा डल हो रही है और चेहरा बहुत बेजान नजर आता है. ग्लो खोता जा रहा है तो हो सकता है कि आप स्किन केयर से जुड़ी कुछ गलतियां कर रहे हो. इससे त्वचा का बैरियर कमजोर हो जाता है. इससे त्वचा का ग्लो कम हो जाता है. आपकी स्किन ड्राई नजर आ सकती है, जिससे फाइन लाइन भी जल्दी होने लगती हैं.हेल्दी खानपान से लेकर सही हाइड्रेशन तक आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है, लेकिन इसी के साथ स्किन की बाहरी देखभाल भी आवश्यक होती है. हालांकि कई बार हम इसमें जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं.
फेस को ज्यादा या गर्म पानी धोना
चेहरे की क्लींजिंग जरूरी होती है, लेकिन जब आप इसे हद से ज्यादा क्लीन करते हैं तो इससे स्किन बैरियर (त्वचा की सुरक्षात्मक परत) को नुकसान होता है. दरअसल बार-बार फेस वॉश करने से नेचुरल ऑयल कम हो जाता है. इसी तरह से गर्म पानी से चेहरा धोने से भी आपकी त्वचा की ऊपरी सुरक्षा परत कमजोर हो सकती है.
एक्सफोलिएटिंग हार्श होना
हफ्ते में एक बार या फिर 10 दिन में एक बार स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहिए. इससे त्वचा गहराई से साफ होती है, लेकिन हार्श एक्सफोलिएटिंग से स्किन बैरियर को नुकसान हो सकता है. जल्दी-जल्दी स्क्रब कर लेते हैं या फिर बहुत हार्श स्क्रब है तो इसे बदल दें. इससे कई बार स्किन पर रेडनेस और दाने भी हो सकते हैं.

सनस्क्रीन को अवॉइड करना
यूवी किरणों से स्किन डैमेज होती है, इसलिए रोजाना धूप न निकलने पर भी सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है. अगर आप सनस्क्रीन स्किप कर देते हैं या फिर एसपीएफ 30 प्लस वाली सनस्क्रीन नहीं लगा रहे हैं तो इससे स्किन को नुकसान पहुंचता है.
हार्श प्रोडक्ट का इस्तेमाल
अगर आप स्किन केयर या फिर ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें बहुत ज्यादा फ्रेगरेंस, क्षारीय (Alkaline) है या फिर केमिकल ज्यादा हैं तो इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है. कई बार हम जल्दी स्किन को चमकाने वाले क्लींजर, क्रीम आदि एड देखकर या फिर सोशल मीडिया से इंफ्लुएंस होकर प्रोडक्ट मंगवा लेते हैं. ये गलती त्वचा पर भारी पड़ सकती है.
नाइट स्किन केयर नजरअंदाज करना
बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जो नाइट स्किन केयर को अवॉइड करते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो सिर्फ फेस वॉश करते हैं और मॉइस्चराजर नहीं लगाते. दोनों ही सिचुएशन में आपकी स्किन कि सुरक्षात्मक परत को नुकसान होता है. दरअसल जब आप चेहरा नहीं धोकर सोते तो इससे फेस पर जमा मेकअप के कण, धूल, पॉल्यूशन आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं तो वहीं चेहरा धोने के बाद नेचुरल नमी कम हो जाती है और ऐसे में मॉइस्चराइजर अवॉइड करना आपके स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाता है.

