चेहरे पर हैं दाने? तो होली खेलने से पहले जान लें ये 3 बातें, वरना बाद में हो सकता है नुकसान

WhatsApp Channel Join Now

अधिकतर महिलाएं त्वचा पर होने वाले पिंपल्स की वजह से काफी परेशान रहती है। ऐसे में वह कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं अलग-अलग ट्रीटमेंट भी लेती है, लेकिन बात करें होली के त्यौहार की, तो महिलाएं अपने आप को रोक नहीं पाती है।होली के कलर की वजह से कुछ महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती है। ऐसे में जिन महिलाओं के चेहरे पर पिंपल्स है या कोई तकलीफ है, तो उन्हें कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं जरूरी बातों के बारे में।

अगर आपको पहले से ही कोई स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम है, लेकिन फिर भी आप होली खेलना चाहती है, तो आप अपनी डर्मेटोलॉजिस्ट से बात कर सुझाव निकाल सकती हैं।

3 - 2026-02-27T151258.923

ओलिव ऑयल का करें इस्तेमाल

इसके अलावा होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर और चेहरे पर ओलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। इससे कलर त्वचा पर रिएक्ट नहीं होगा और आपकी स्किन भी स्वस्थ रहेगी। ओलिव ऑयल के अलावा आप चाहें, तो नारियल या बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

नींबू के रस में कच्चा दूध मिलाकर करें इस्तेमाल 

एक्सपर्ट में आगे बताया कि जब भी आप होली खेल कर आएं, तो अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं और कुछ बूंद नींबू के रस में कच्चा दूध मिला ले। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें और इससे चेहरे की मसाज करें। आपको चेहरे की मसाज हल्के हाथों से करनी है। इससे चेहरे पर जमा कलर और गंदगी दूर हो सकती है।

हर्बल या ऑर्गेनिक कलर का करें इस्तेमाल

अगर आपको पिंपल्स की ज्यादा प्रॉब्लम है, तो आप हर्बल या ऑर्गेनिक कलर का ही इस्तेमाल करें और पक्के रंग का इस्तेमाल करने से बचे, नहीं तो आपको इससे और परेशानी या स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। पक्का कलर स्किन पर रिएक्शन भी कर सकता है। 

1 - 2026-02-27T151254.906

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रहे अगर होली खेलते वक्त आपको अगर किसी भी तरह की कोई त्वचा संबंधित समस्याएं अधिक हो रही है और होली के कलर से तकलीफ बढ़ रही है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की राय जरूर लें और तुरंत इलाज शुरू करें।


 

Share this story