हरियाली तीज पर चाहिए नेचुरल ग्लो? लगाएं ये आसान होममेड फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा

WhatsApp Channel Join Now

हिन्दू धर्म में हरियाली तीज का पर्व बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल ये पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और सोलह शृंगार के साथ तैयार होती हैं. अगर इस मौके पर आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर होममेड फेस पैक बनाकर और इस्तेमाल कर त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं. इससे स्किन को पोषण मिलेगा, साथ में डलनेस दूर होगी और चेहरा निखर जाएगा. 

हरियाली तीज से पहले घर पर करें ये 5 नेचुरल फेस क्लीनअप, टैनिंग होगी दूर और चेहरे  पर आएगा गजब का निखार | hariyali teej 2026 natural face cleanup at home  remove

फेसपैक के लिए जरूरी सामग्री

जिलेटिन पाउडर
कॉफी पाउडर
चावल पाउडर
दूध
कैसे बनाएं फेसपैक?

इस फेसपैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप एक कटोरी में 1 बड़े चम्मच जिलेटिन पाउडर और 1 छोटे चम्मच कॉफी पाउडर में 2-3 बड़े चम्मच दूध के मिलाएं. फिर इस पूरे मिक्सचर को माइक्रोवेव करें. इसके बाद थोड़ा गर्म और गाढ़ा हो जाने के बाद इसमें 1/2 छोटा चम्मच चावल पाउडर मिलाएं. इस पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. अब आपका फेसपैक पूरी तरह तैयार है.

Hariyali Teej 2025:हरियाली तीज के कुछ दिन पहले ऐसे घर पर करें फेशियल, ताकि  खिला रहे आपका चेहरा - Hariyali Teej 2025 How To Do Facial At Home Step By  Step Guide

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फेस पैक को लगाने के लिए आप पहले अपने चेहरे को साफ पानी से क्लींज कर लें. इसके बाद टैप-टैप कर अपने फेस को सुखाएं. फिर तैयार किए गए मिक्सचर को ठंडा होने के बाद पूरे चेहरे पर सामान रूप से लगाएं और छोड़ दें. इसके बाद जब ये फेसपैक सूख जाएगा तो धीरे से मास्क को पील करें. फेसपैक को पूरी तरह से हटाने के बाद फेस को ठंडे पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगा लें. इससे चेहरा निखर जाएगा और स्किन सॉफ्ट-ग्लोइंग बन जाएगी. ध्यान रहे कि आप इस फेसपैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

Share this story