Nail Art for Summer Party: इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहे ये पेस्टल्स नेल आर्ट, समर पार्टी में दिखेंगी भीड़ से हटके

WhatsApp Channel Join Now

हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वे तरह-तरह की एक्सेसरीज और नेल आर्ट बनवाती हैं, ताकि उनके हाथ अट्रैक्टिव बन सके। ऐसे में अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगाना चाहती हैं और नेल आर्ट करवाने का सोच रही हैं, तो इस साल गर्मी के मौसम में आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले नेल आर्ट करवा कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में।

5 - 2026-06-10T112606.891

स्क्वायर शेप नेल मैट फिनिश लीफ थीम नेल आर्ट डिजाइन

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और रोजाना कॉलेज जाती हैं, तो अब आप इस तरह के स्क्वायर शेप नेल मैट फिनिश लीफ थीम नेल आर्ट डिजाइन को बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस गर्मी के मौसम में बनाने के लिए बेस्ट हो सकते हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे, साथ ही स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे।

4 - 2026-06-10T112603.571

सफेद बेस परटाई-डाई या इंद्रधनुषी ग्रेडिएंट नेल आर्ट

यही नहीं अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, लेकिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आप हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह के सफेद बेस परटाई-डाई या इंद्रधनुषी ग्रेडिएंट नेल आर्ट बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट गर्मी के मौसम में आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं।

3 - 2026-06-10T112608.968
रंगीन हिबिस्कस फूल और ताड़ के पत्ते के डिजाइन वाले नेल आर्ट

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह के रंगीन हिबिस्कस फूल और ताड़ के पत्ते के डिजाइन वाले नेल आर्ट को बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।

2 - 2026-06-10T112605.768

सनसेट पाम ट्री डिजाइन नेल आर्ट

अगर आप रोजाना कॉलेज जाती हैं और अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट करवाने का सोच रही हैं, तो नेल आर्ट में आप इस तरह के सनसेट पाम ट्री डिजाइन नेल आर्ट को बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट गर्मी के मौसम में हाथों को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी आर्टिस्ट से डिजाइन करवा सकती हैं या घर पर रहकर खुद भी ट्राई कर सकती हैं।

1 - 2026-06-10T112610.530
आलमंड शेप हिबिस्कस फूलों वाला नेल आर्ट

अगर आप भी अपने हाथों को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के आलमंड शेप हिबिस्कस फूलों वाला नेल आर्ट करवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट के डिजाइंस अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जिसे आप भी बनवाकर अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट इन दिनों काफी ट्रेंड भी कर रहे हैं।

Share this story