तरबूज से बनाएं टोनर, आइस क्यूब और फेस पैक, गर्मी में स्किन हो जाएगी रिफ्रेश और चमकदार 

WhatsApp Channel Join Now

गर्मी के मौसम में स्किन का डल होना, रूखापन या चिपचिपाहट होना बहुत आम बात है. ऐसे में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है. गर्मी में तरबूज बहुत अच्छे आते हैं और इसे खाकर हम बहुत ही रिफ्रेश और हाइड्रेट भी फील करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कीतरबूज स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है होता है. आइए जानते हैं कैसे इसका इस्तेमाल स्किन में किया जा सकता है, और क्या फायदे हैं.

तरबूज के स्किन में इस्तेमाल से फायदे

इसमें लगभग 90% पानी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है.
इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.
स्किन की डलनेस कम करता है.
चेहरे को ताजगी और ग्लो देता है.
तरबूज का इस्तेमाल कैसे करें?

तरबूज जूस फेस टोनर

तरबूज का रस निकाल लें. कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 10–15 मिनट बाद धो लें. इससे स्किन फ्रेश और टाइट महसूस होगी.

तरबूज + शहद फेस पैक

2 चम्मच तरबूज का रस,1 चम्मच शहद मिलाएं. चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें. ये ड्राय स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

तरबूज + दही फेस पैक

तरबूज का रस + 1 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें. ये टैनिंग और डलनेस कम करने में मदद करता है.

तरबूज आइस क्यूब मसाज

तरबूज के रस को आइस ट्रे में जमा लें और इस आइस क्यूब को रोज सुबह चेहरे पर लगाकर हल्का मसाज करें. इससे स्किन को इंस्टेंट कूलिंग और ग्लो मिलेगा.

ध्यान रखने वाली बातें

लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन हो तो डॉक्टर से सलाह लें.
हमेशा फ्रेश तरबूज ही इस्तेमाल करें.

Share this story