रसोई की इन चीजों से घर पर ही बनाएं बेस्ट एंटी-टैन पैक्स, चमकने लगेगा आपका चेहरा

WhatsApp Channel Join Now

गर्मी के दिनों में थोड़ी देर बाहर जाकर आने के बाद त्वचा बेजान और काली सी लगने लगती है। सनस्क्रीन त्वचा की सुरक्षा तो करती है, लेकिन फिर भी कालापन और झाइयां हो जाती हैं। दरअसल, यह टैनिंग एक दिन में नहीं होती, रोजाना धूप में बाहर जाते-आते टैनिंग बढ़ने लगती है। यह कालापन इतना जिद्दी हो जाता है कि टैन फ्री प्रोडक्ट यूज करने के बाद भी जाने का नाम नहीं लेती हैं। ऐसे में आपकी रसोई में मौजूद कुछ घरेलू चीजें आपके बहुत काम आ सकती हैं।

how to get tan free skin at home naturally with milk oats and hone

बादाम तेल और सिरके का मिश्रण

टैनिंग से बचाव के लिए बादाम तेल और माल्ट विनेगर(सिरका) बराबर मात्रा में मिलाएं।
बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होने के कारण इससे चेहरे को नमी मिलती है।
वहीं, सिरका पीएच संतुलित करता है।
इस मिश्रण को नहाने से एक घंटे पहले लगाएंगी तो फायेदमंद होगा।

दूध, बेसन और हल्दी का पैक बनाएं

कच्चे दूध में एक चम्मच बेसन मिलाकर लगाने से चेहरे और शरीर की टैनिंग दूर हो जाती है। उसमें कच्ची हल्दी पीसकर डाल दें तो त्वचा का रंग और साफ हो जाता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। बेसन, त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जिससे गंदगी साफ होती है।

दही और ओटस

दही और ओट्स को एक साथ मिलाकर पीस लें और फिर गर्दन, हाथ और पैर पर लगाएं। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू और शहद मिलाकर लगाएं

नींबू और शहद दोनों मिलाकर शरीर की मसाज करने से भी टैनिंग साफ होती है। नींबू में विटामिन सी मौजूद होने के कारण डेड सेल्स नष्ट होते हैं। शहद से त्वचा को नमी मिलती है। इससे शरीर मुलायम होता है।

एलोवेरा लगाएं

एलोवेरा में एंटी-आक्सीडेंट्स और विटामिन ई के गुण मौजूद हैं। आप चाहें तो इसमें दही या नींबू का रस मिलाकर पूरे शरीर की मसाज करें, 10-15 बाद शरीर को गुनगुने पानी से धो लें।

kitchen ingredients for skin detanning

चावल का आटा और छाछ

चावल का आटा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएट के रूप में काम करता है और छाछ में लैक्टिक एसिड है। ये दोनों गुण ही त्वचा की मृत कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है।

खीरे का पैक

खीरे की स्लाइस टैनिंग वाली जगहों पर लगाकर रखें और फिर थोड़ी देर बाद धो लें। आप चाहें तो खीरे के रस को पेस्ट की तरह पूरे शरीर पर भी लगा सकते हैं। यह ब्लीचिंग का काम करता है। 

आलू का रस

आलू को घिसकर उसका रस निकालें और टैन वाली जगह पर लगाएं। आधे घंटे बाद उसे धो लें। इसके अलावा आलू के रस में शहद मिलाकर लगाने से भी त्वचा में निखार आता है।

Share this story