घर में इन 5 सामान से बनाएं केमिकल फ्री फेस वॉश, जानें Homemade Face Wash बनाने का तरीका

b
WhatsApp Channel Join Now

गर्मी के मौसम में चेहरे का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में पसीना बहुत आता है, ऐसे में बार बार मुंह धोना पड़ता है जिसके लिए हम फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में मिलने वाले फेश वॉश में बहुत केमिकल होते हैं जो चेहरे में ग्लो लाने के बजाए उसे बेजान बनाने का काम करते हैं। घर में आसानी से बिना केमिकल के फेस वॉश बनाया जा सकता है, जिसके इस्तेमाल से बिना किसी नुकसान के चेहरा चमक उठेगा। यहां हम आपको होममेड फेस वॉश बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे आसानी से घर में बनाया जा सकता है।

n
नेचुरल फेस वॉश घर पर कैसे बनाएं 
घर में फेस वॉश बनाने के लिए आपको 1 नींबू का रस, 2 खीरे का रस, बेबी सोप, गुलाबजल और एलोवेरा जेल चाहिए होगा। ये सभी सामान बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

n

घर में फेस वॉश बनाने का तरीका 
फेस वॉश बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 खीरे कद्दूकस करने होंगे। इसके बाद इनका जूस एक कटोरी में निकाल लें।अब बेबी सोप को कद्दूकस कर लें। आप कोई भी बेबी सोप का इस्तेमाल कर सकते हैं, बेबी सोप में केमिकल नहीं होता है।कद्दूकस किए हुए बेबी सोप और खीरे के रस को साथ में चलाते हुए मिलाएं। इसके लिए आप छोटे बीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।जब सोप और खीरे का जूस मिल जाए तो इसमें 1 नींबू का रस मिलाएं।आखिर में इसमिक्स में गुलाबजल और एलोवेरा जेल मिक्स करें। आपका होममेड केमिकल फ्री फेस वॉश तैयार है, इसे किसी साफ बोतल में भरकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share this story