K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन

WhatsApp Channel Join Now

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और सबसे सुंदर नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है, तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इन दिनों की बात करें तो तेज धूप, धूल, पसीने और पॉल्यूशन के कारण हमारी स्किन का बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में स्किन केयर के लिए रात का समय सबसे अच्छा माना जाता है।इन दिनों कोरियन ग्लास स्किन भी काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी इस गर्मी में इनका नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी तो आपकी स्किन शीशे जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं-

bridal glowing skin (1)

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से स्किन को ठंडक मिलती है और आपकी स्किन सॉफ्ट नजर आती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रात में सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लें। अब इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। अगर आप नियमित रूप से इस नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन की ड्राईनेस कम होगी और आपका चेहरा चमकता हुआ नजर आएगा।


गुलाब जल 

गुलाब जल भी हमेशा से स्किनकेयर में इस्तेमाल होता आ रहा है। इसका इस्तेमाल करने से हमारे स्किन की फ्रेशनेस बनी रहती है। जब भी आप रात में सोने जाएं तो कॉटन की मदद से चेहरे पर गुलाब जल लगा लें। इसके बाद आप चाहें तो थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो चेहरे की चमक बनी रहेगी।

कच्चा दूध 

कई लोग रात में सोने से पहले कच्चे दूध का भी इस्तेमाल स्किन केयर में करते हैं। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है। रात में जब आपको सोना हो तो कॉटन से थोड़ा सा दूध चेहरे पर लगा लें। आप चाहें ताे हाथ से भी लगा सकती हैं। अब इसे कम से कम 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। बस ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। आपको बता दें कि कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से शीशे जैसी चमकती हुई त्वचा मिलती है।

korean glass skin (1)
ये रूटीन भी कर सकती हैं फॉलो 

ड्राई स्किन है तो 2 बूंद नारियल तेल भी चेहरे पर लगा सकती हैं।
रात में सोने से पहले 15 मिनट के लिए शहद लगाना भी अच्छा माना जाता है।
आप चाहें तो रात में चावल के पानी से चेहरा भी धो सकती हैं।

Share this story