गर्मी की वजह से करना पड़ रहा है घमौरियों का सामना, तो ये घरेलू उपाय आएंगे काम

WhatsApp Channel Join Now

गर्मी के मौसम में स्किन संबंधित कई समस्याएं होने लगती है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी चिलचिलाती धूप की वजह से घमौरी का सामना कर रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप घमौरियों की समस्या को कम कर सकती हैं और गर्मी के मौसम में स्किन संबंधित परेशानियों से राहत पा सकती हैं।गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं घमौरियों का सामना करने लगती है, जिससे वह परेशान भी हो जाती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू उपाय आजमा कर घमौरियों को कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको घर पर रहकर एक खास पेस्ट तैयार करना होगा। इस पेज को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी। जैसे -

1 - 2025-04-11T161721.231
सामग्री -

1. मुल्तानी मिट्टी

2. नीम के पत्ते
पेस्ट बनाने का तरीका

अगर आप भी घर पर रहकर घमौरी की समस्या को कम करना चाहती हैं, तो अब आप आसानी से घर पर एक पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट में आप मुल्तानी मिट्टी शामिल कर लें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर मिश्रण तैयार कर ले। इस मिश्रण को जहां घमौरी की समस्या है, उस जगह पर लगाएं। ऐसा आप हफ्ते में तीन बार कर सकती हैं। इससे आपको बेहद हद तक आराम देखने को मिल सकता है।

Know how to get rid of heat rashes or prickly heat.- यहां जानिए घमौरियों से  छुटकारा पाने के 5 उपाय। | HealthShots Hindi
नीम की छाल का करें इतेमाल

आप चाहें तो घमौरियों को कम करने के लिए नीम की छाल को पत्थर पर घिसकर उससे निकलने वाले पदार्थ को घमौरी वाली जगह पर लगा सकती है। इससे भी आपको आराम देखने को मिल सकता है।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।

Share this story