Homemade Soap: निखरेगी रंगत, मुलायम होगी त्वचा…बस 3 चीजों से बनाएं टेन रिमूवल साबुन

WhatsApp Channel Join Now

आजकल धूप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल-भरे प्रोडक्ट्स की वजह से त्वचा की रंगत धीरे-धीरे फीकी और डल दिखने लगती है. खासतौर पर टैनिंग (Tan) की समस्या लगभग हर किसी को परेशान करती है. चाहे वो चेहरे पर हो, हाथ-पैरों पर या गर्दन पर. बाजार में मिलने वाले साबुन और फेसवॉश भले ही इंस्टेंट ब्राइटनिंग का दावा करते हों, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय में त्वचा को रूखा, बेजान और संवेदनशील बना सकते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा की रंगत निखरे, टैन धीरे-धीरे कम हो और स्किन नेचुरली मुलायम व हेल्दी बने, तो घरेलू उपायों से बेहतर कुछ नहीं.आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा साबुन बताने जा रहे हैं, जो रंगत को निखारेगा, टैनिंग कम करेगा और त्वचा को मुलायम भी बनाएगा. सबसे खास बात ये है कि, इसे बस 3 चीजों से तैयार किया जा सकता है. यानी कम मेहनत और कम खर्चा.

टैन रिमूवल साबुन बनाने का तरीका (Step-by-Step)
Homemade Soap

स्टेप 1: सामग्री तैयार करें

सबसे पहले एक साफ कटोरी लें. इसमें 2 चम्मच बेसन, ½ चम्मच हल्दी और जरूरत के अनुसार कच्चा दूध डालें. ध्यान रखें कि दूध थोड़ा-थोड़ा करके डालें ताकि मिश्रण ज्यादा पतला न हो.

स्टेप 2: स्मूद पेस्ट बनाएं

अब तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं. मिश्रण में कोई गांठ न रहे और यह साबुन जैसा गाढ़ा पेस्ट बन जाए. यही पेस्ट आपके टैन रिमूवल साबुन का बेस होगा.

स्टेप 3: मोल्ड या कटोरी में जमाएं

अब इस पेस्ट को किसी छोटे मोल्ड, ढक्कन या कटोरी में डाल दें. ऊपर से हल्का सा थपथपाएं ताकि पेस्ट बराबर फैल जाए. इसे 8-10 घंटे या रातभर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें.

स्टेप 4: साबुन निकालें

जब मिश्रण अच्छे से सूख जाए और सख्त हो जाए, तो इसे धीरे से मोल्ड से निकाल लें. आपका नेचुरल टैन रिमूवल साबुन तैयार है.

स्टेप 5: इस्तेमाल करने का तरीका

नहाते समय या चेहरे की सफाई के दौरान इस साबुन को हल्का गीला करें और त्वचा पर सर्कुलर मोशन में लगाएं. 12 मिनट बाद सादे पानी से धो लें. बेहतर रिज़ल्ट के लिए रोज़ाना या एक दिन छोड़कर इस्तेमाल करें.

स्टेप 6: स्टोरेज टिप

इस्तेमाल के बाद साबुन को सूखी जगह पर रखें, ताकि वह जल्दी खराब न हो. चाहें तो आप इसे 7-10 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें और फिर नया साबुन बना लें.

केमिकल साबुन को कहें बाय-बाय! बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये नेचुरल सोप,  टैनिंग की हो जाएगी छुट्टी और चमक उठेगी बॉडी, जानिए कैसे करें तैयार ...

धूप में निकलने से पहले ध्यान रखें ये बातें
अगर आप खुद को टैनिंग से बचाना चाहते हैं तो सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट भी धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं. इसे आप अपने चेहरे से लेकर गर्दन, हाथ और पैर में अच्छे से लगाएं. इसके अलावा धूप में निकलने से पहले टोपी, दुपट्टा या फुल स्लीव के कपड़े ही पहनें. इससे त्वचा ढकी रहती है. हफ्ते में 1-2 बार नेचुरल स्क्रब करना भी जरूरी स्टेप है. इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ होती है. सबसे जरूरी दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है और डैमेज होने से बचाता है.

Share this story